scriptबाल विवाह पर पति और गर्भवती की मां गिरफ्तार | Husband and mother of pregnant arrested on child marriage | Patrika News

बाल विवाह पर पति और गर्भवती की मां गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: May 31, 2020 01:59:21 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

16 वर्षीय किशोरी से विवाह कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 23 वर्षीय व्यक्ति और इसमें साथ देने वाली पीडि़ता की मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि पीडि़ता गर्भवती है।

suicide

न उम्र का कोई प्रमाण पत्र,लडक़ा भी नाबालिग फिर भी परिजन कर रहे थे शादी, प्रशासन ने रुकवाए दो बाल विवाह

कोयम्बत्तूर. 16 वर्षीय किशोरी से विवाह कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 23 वर्षीय व्यक्ति और इसमें साथ देने वाली पीडि़ता की मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि पीडि़ता गर्भवती है। इस कारण उसके पति के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार मलुमिच्चांपट्टी इलाके निवासी मदन कुमार 23 इलेक्ट्रिशियन के तौर पर कार्यरत है। 3 महीने पहले मादंपट्टी इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसकी शादी हुई। उसी इलाके में रहने वाली भाग्य लक्ष्मी की सूचना के अनुसार पुलिस किशोरी के घर पहुंची।
जांच के दौरान पता चला कि किशोरी की मां एक निजी कंपनी में कार्यरत है, पति के मौत के बाद उसने अपनी बेटी को अकेले पाला है। किशोरी की 35 वर्षीय मां मदन कुमार को पहले से जानती थी। बेटी की खयाल नहीं रख पाने के कारण उसने जल्दी उसकी शादी कराना सही समझा। तीन महीने पहले जबरदस्ती उस लड़की की शादी कराई गई। पिछले दो महीने से वह गर्भवती है। इस बात का पता चलते ही समाज सेवक भाग्यलक्ष्मी ने पुलिस को सूचना दी। बाल विवाह कराने आरोप में किशोरी की मां और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में किशोरी के पति को गिरफ्तार किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो