scriptमहाभारत पर तमिल में लिखी पुस्तक का लोकार्पण | Inauguration of book written in Tamil on Mahabharata | Patrika News

महाभारत पर तमिल में लिखी पुस्तक का लोकार्पण

locationकोयंबटूरPublished: Dec 08, 2019 02:23:34 pm

Submitted by:

Rahul sharma

भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रो.के.कासिम द्वारा तमिल में लिखी गई पुस्तक च्महाभारतशील धर्मम् एडिरुम, पुधीरुम पुस्तक का शनिवार को मदुरै में लोकार्पण किया गया।

महाभारत पर तमिल में लिखी पुस्तक का लोकार्पण

महाभारत पर तमिल में लिखी पुस्तक का लोकार्पण

मदुरै. भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रो.के.कासिम द्वारा तमिल में लिखी गई पुस्तक च्महाभारतशील धर्मम् एडिरुम, पुधीरुम पुस्तक का शनिवार को मदुरै में लोकार्पण किया गया। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संघ के समारोह में पुस्तक का लोकार्पण उद्यमी वी.विजयकुमार ने किया। उन्होंने पहली प्रति जिला कलक्टर टी जी विनय को भेंट की। इस मौके पर कलक्टर ने कहा कि उन्हें कासिम सर पर गर्व है। हम आपसे ऐसी और बेहतरीन किताबों की उम्मीद करते हैं। पुस्तक विमोचन समारोह में मदुरै निगम आयुक्त एस.विकासन, पुलिस आयुक्त देवसिरवथम और प्रसिद्ध पिलयारपट्टी कर्पाका विनायगा मंदिर के पुजारी के.के. पिच्चई , सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संघ अध्यक्ष शाहजहां सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी मौजूद थे। पुस्तक प्राचीन हिंदू महाकाव्य महाभारत के नजरिए से आज के संदर्भ में राजनीति सहित विभिन्न मुद्दों का विश्लेषण करती हैं।
सुुंदरकांड का पाठ आज
तिरुपुर. मां दुर्गा भक्त मंडल की ओर से सुंदरकांड का पाठ अरुल ज्योति नगर, एनआरकेपुरम में रविवार को शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा। सेलम. सुंदरकांड भक्त मंडल के तत्वावधान में सेलम स्टील प्लांट रोड, जालाराम मंदिर में संगीतमय सुंदर कांड का पाठ रविवार शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो