scriptवॉयरल और डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर गहराई चिन्ता | increasing number of viral and dengue patients | Patrika News

वॉयरल और डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर गहराई चिन्ता

locationकोयंबटूरPublished: Oct 14, 2019 01:25:43 pm

Submitted by:

Dilip

. अंचल में मौसम परिवर्तन के साथ ही वॉयरल और डेंगू के मरीजों की संख्या बढऩे से चिंता गहराने लगी है। रविवार सुबह तक कोयम्बत्तूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेष वार्ड में वॉयरल और डेंगू के 184 रोगी भर्ती थे। वॉयरल मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ विभाग सतर्क है।

वॉयरल और डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर गहराई चिन्ता

वॉयरल और डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर गहराई चिन्ता

कोयम्बत्तूर. अंचल में मौसम परिवर्तन के साथ ही वॉयरल और डेंगू के मरीजों की संख्या बढऩे से चिंता गहराने लगी है। रविवार सुबह तक कोयम्बत्तूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेष वार्ड में वॉयरल और डेंगू के 184 रोगी भर्ती थे।
वॉयरल मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ विभाग सतर्क है। सभी अस्पतालों में २४ घंटे उपचार की व्यवस्था है।
सूत्रों ने बताया कि नौ अक्टूबर को डेंगू के 14 और वायरल बुखार के 94 रेगियों को कोयम्बत्तूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार तक डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। वहीं वायरल बुखार के 152 मरीज है। इनमें 28 बच्चे शामिल हैं। इस बीच यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि कई निजी अस्पताल अपने यहां इलाज के लिए आ रहे डेंगू रोगियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित नहीं कर रहे। इससे डेंगू पीडि़तों की संख्या का सही पता नहीं लग पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मौसमी बुखार के रोगी केरल के गांव-कस्बों से भी आ रहे हैं। शहर के रत्नापुरी, केके पुडूर और गणपति में पिछले साल सबसे ज्यादा लोग डेंगू से बीमार हुए हैं। लेकिन अभी नगर निगम प्रशासन ने मच्छरों पर अंकुश के लिए कीटनाशक छिड़काव भी शुरू नहीं किया है।
इधर डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से शहर के लोग चिन्तित हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था में सुधार और कचरे को हाथों हाथ उठवाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो