scriptप्लास्टिक के दुष्प्रभाव और विकल्प के बारे में दी जानकारी | Information given about the side effects and options of plastic | Patrika News

प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और विकल्प के बारे में दी जानकारी

locationकोयंबटूरPublished: Oct 14, 2019 02:43:43 pm

Submitted by:

Dilip

तेरापंथ महिला मंडल की ओर से चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त सप्ताह के तहत रविवार को प्लास्टिक पर अंकुश को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और विकल्प के बारे में दी जानकारी

प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और विकल्प के बारे में दी जानकारी

सेलम. तेरापंथ महिला मंडल की ओर से चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त सप्ताह के तहत रविवार को प्लास्टिक पर अंकुश को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
तेरापंथ भवन के प्रांगण में ज्ञानशाला के विद्यार्थियों के लिए ‘सुनो वक्त की पुकार,प्लास्टिक को करे इनकारÓ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ज्ञानार्थियों ने भाषण के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इसके विकल्प के बारे में जानकारी दी। निर्णायक विनीता नाहटा, रचना बैद ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया। पहले वर्ग में प्रथम स्थान पर योग्या झाबक और द्वितीय स्थान पर विराट जैन रहे। दूसरे वर्ग में प्रथम स्थान पर छवि जैन और द्वितीय स्थान पर कल्प नाहर रहे।
स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प
सेलम. तेरापंथ महिला मंडल सेलम के तत्वावधान में विद्या मंदिर स्कूल सेवापेट में प्लास्टिक को कहें ना विषय पर बहनों एवं कन्याओं द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल उपप्रधानाध्यापक ने आश्वासन दिया कि महाअभियान के प्रचार प्रसार में सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कम से कम उपयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम के बाद मंडल की ओर से कपड़े की थैलियां भेंट की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो