script

परिवार में संवादहीनता घातक

locationकोयंबटूरPublished: Feb 25, 2020 12:13:43 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

स्व से शिखर तक कार्यक्रम की शृंखला में कोयम्बत्तूर में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा च्च्मेरा परिवार मेरा संसार च्च्कार्यशाला का आयोजित की गई। अध्यक्ष चंदा देवी सेठिया ने स्वागत किया।

परिवार में संवादहीनता घातक

परिवार में संवादहीनता घातक

कोयम्बत्तूर.स्व से शिखर तक कार्यक्रम की शृंखला में कोयम्बत्तूर में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा परिवार मेरा संसार च्च्कार्यशाला का आयोजित की गई। अध्यक्ष चंदा देवी सेठिया ने स्वागत किया।
कार्यशाला का आगाज नवकार मंत्र से हुआ। भावना मंडोत ने महाप्रज्ञ अष्टकम का मंगल गान किया।
वक्ताओं ने परिवार में आपसी तालमेल जरुरी बताया। मजबूत रिश्तों के लिए अहंकार छोड़ सौहार्द , सामंजस्य, सहिष्णुता व सकारात्मक सोच के गुणों से परिवार में सुख आता है। सप्ताह में एक बार पूरे परिवार को साथ बैठकर बातें करने के महत्व को बताया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कनक बुच्चा ने किया। कन्या मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की।
इस अवसर पर भक्तांबर, चौबीसी व फैमिली फोटो फ्रे म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रूपकला भंडारी व श्रीमती मोनिका लूनिया निर्णायक रहे। चौबीसी में प्रज्ञा वैद प्रथम , अनीता वेदमूथा द्वितीय व शांति सुराणा तृतीय रही। फैमिली फोटो फ्रेम प्रतियोगिता में प्रियंका पारख प्रथम , निहार गोलछा द्वितीय ,सुरभि बुच्चा तृतीय रहे। भक्तांबर में आरती रांका प्रथम व कनक बुच्चा द्वितीय रहे। उपाध्यक्ष मंजू गिडिया ने धन्यवाद दिया। संचालन बबीता गूनेचा ने किया। चित्रा गोलछा, रेखा मरोठी, अपराजिता नाहटा, भावना मांडोत का भी सहयोग रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो