scriptईशा योग केन्द्र कोरोना मुक्त रहा | Isha Yoga Center remains corona free | Patrika News

ईशा योग केन्द्र कोरोना मुक्त रहा

locationकोयंबटूरPublished: Jun 12, 2020 02:11:56 pm

Submitted by:

Rahul sharma

ईशा योग केन्द्र में लॉकडाउन से पहले ही एहतियात बरतने के कारण यहां कोरोना को कोई मामला सामने नहीं आया है। अब तक केन्द्र कोरोना मुक्त होने का दावा किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी यहां समय समय पर करीब 2500 लोगों की जांच की।

ईशा योग केन्द्र कोरोना मुक्त रहा

ईशा योग केन्द्र कोरोना मुक्त रहा

कोयम्बत्तूर. ईशा योग केन्द्र में लॉकडाउन से पहले ही एहतियात बरतने के कारण यहां कोरोना को कोई मामला सामने नहीं आया है। अब तक केन्द्र कोरोना मुक्त होने का दावा किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी यहां समय समय पर करीब 2500 लोगों की जांच की। केन्द्र में 4 हजार से अधिक लोग हैं जिनमेंं से कई अन्य देशों व शहरों में फंसे हुए हैं। केन्द्र द्वारा विज्ञप्ति में बताया गया है कि यहां रह रहे आगंतुक अब अपने घरों को लौटने की तैयारी में है। लॉकडाउन की अवधि में यहां के शांत वातावरण में रहने के अवसर को वह सौभाग्यशाली मानते हैं। एक विदेशी आगंतुक ने यहां की गई साधना,सेवा व ध्यान के जरिए उर्जा में बदलाव के अनुभवों को साझा किया।
केन्द्र में बरते गए सुरक्षा उपाय
केन्द्र में कार्यकर्ताओं के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग, बचाव के तरीके, सेनिटाईजेशन, सामाजिक दूरी आदि दिशा निर्देशों की पालना की। प्रतिदिन नीलवेम्बु कशायम, काढ़ा वितरण किया गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए योगाभ्यास भी कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर लोगों को भी विशेष दायरे में रखकर उनका ख्याल रखा गया। केन्द्र में प्रवेश व निकास के वक्त स्क्रीनिंग, सेनिटाईजेशन आदि की प्रक्रिया अब भी जारी है। जागरुकता संबंधी प्रचार सामग्री पोस्टर आदि लगाए गए हैं। भोजन आदि वितरण करने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष सुरक्षा उपायों व हाथों में दस्ताने आदि पहनने के निर्देश दे रखे हैं। आने जाने वाले लोगों को संकेतों के जरिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत भी निरंतर दी जा रही है। केन्द्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में बीट द वायरस अभियान के तहत दवाई वितरण व ताजा भोजन भी वितरित किया जा रहा है। सद्गुरू की पेंटिंग नीलामी में आई राशि को ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से मुकाबले के लिए किए गए उपायों में खर्च किया गया।
सरकारी आदेश के बाद केन्द्र फिर खोला जाएगा
केन्द्र आंगतुकों के लिए फिलहाल नहीं खोला गया है। जैसे ही सरकार व प्रशासन से अनुमति मिलेगी केन्द्र सुरक्षा उपायों के साथ आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। सामाजिक दूरी, सफाई, मास्क उपयोग आदि निर्देेशों की पालना की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो