scriptसभी के प्रति मैत्री भाव रखें | jain acharya mahashrman pravachan | Patrika News

सभी के प्रति मैत्री भाव रखें

locationकोयंबटूरPublished: May 24, 2019 12:06:55 pm

तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण ने कहा कि सृष्टि में प्रत्येक जीव के प्रति मैत्री भाव होना चाहिए।

pravachan

सभी के प्रति मैत्री भाव रखें

कृष्णागिरी. तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण ने कहा कि सृष्टि में प्रत्येक जीव के प्रति मैत्री भाव होना चाहिए। आचार्य कारापट्टू में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने नैतिकता, अंहिसा व नशामुक्ति के उद्देश्य को लेकर देशभर में निकाली जा रही अंहिसा यात्रा के बारे में बताया। आचार्य ने श्रावकों से संकल्प कराए। आचार्य यहां से शाम ४.४५ बजे विहार कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोराट्टी पहुंचे। विहार के दौरान मार्ग में सैंकड़ों श्रावक – श्रावकों ने आचार्य से आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि आचार्य महाश्रमण देशभर में अंहिसा यात्रा पर निकले हैं। यात्रा का उद्देश्य आमजन में नैतिकता, अंहिसा व नशामुक्ति के लिए जागरुकता फै लाना है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में नैतिकता के स्तर को बढ़ाना है जिससे वह अपने छात्र जीवन, सामाजिक व पारिवारिक जीवन में जीवन मूल्यों का महत्व समझे। अंहिसा को मूल में अपनाएं तथा नशा व्यसन आदि सामाजिक बुराईयों से स्वयं को दूर रखें तभी उनका सामाजिक विकास संभव होगा। इसके लिए संकल्प भी कराए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो