scriptस्थानकवासी जैन संघ में मुनिवृंदों का प्रवेश आज | jain acharya pravachan | Patrika News

स्थानकवासी जैन संघ में मुनिवृंदों का प्रवेश आज

locationकोयंबटूरPublished: Jul 11, 2019 03:38:51 pm

acharya पंकज मुनि, वरुण मुनि व पुनीत मुनि आदि ठाणा पांच का चातुर्मास कोयम्बत्तूर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ में होगा।

pravachan mala

pravachan mala

कोयम्बत्तूर. पंकज मुनि, वरुण मुनि व पुनीत मुनि आदि ठाणा पांच का चातुर्मास कोयम्बत्तूर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ में होगा। संघ के अध्यक्ष घीसूलाल व धनराज चौरडिय़ा ने बताया कि जैन मुनि आदि ठाणा गुरुवार को वर्षावास के लिए नगर प्रवेश करेंगे। सुबह 9.15 बजे से प्रवचन शुरू होंगे। महिलाओं व बच्चों के लिए दोपहर में धर्म शिक्षा की कक्षाएं होंगी। शाम को प्रतिक्रमण के पश्चात ज्ञान चर्चा, प्रश्नोत्तर व जिज्ञासा का समाधान होगा। Coimbatore प्रत्येक रविवार को सामाजिक, धार्मिक व ज्ञान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पंकज मुनि आदि ठाणा ने पांच वर्ष पूर्व पंजाब से विहार कर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से कर्नाटक होते हुए दक्षिण भारत में मंगल प्रवेश किया है। ( Tamil Nadu ) वर्ष 2018 में सिंकदराबाद में वरुण मुनि को दक्षिण के सूर्य की उपाधि से अलंकृत किया गया था।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव 15 से
सेलम.सेलम राजपुरोहित संघ की ओर से संत खेतेश्वर का दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव 15 जुलाई को मनाया जाएगा। संघ के कोषाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि १५ जुलाई को शाम में तमिल संगम कल्याण मंडल में भजन संध्या होगी। इसमें भजन गायक राधेश्याम व नंदलाल भाट भजनों की प्रस्तुति देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो