scriptजैन संघ की निर्देशिका का विमोचन | Jain Directory Released | Patrika News

जैन संघ की निर्देशिका का विमोचन

locationकोयंबटूरPublished: Sep 23, 2019 11:54:03 am

Submitted by:

Dilip

ऊटी के स्थानक भवन के प्रवचन हॉल में रविवार को जैन संघ की निर्देशिका का विमोचन साध्वी अमीरसाश्री के सानिध्य में हुआ।

जैन संघ की निर्देशिका का विमोचन

जैन संघ की निर्देशिका का विमोचन

ऊटी. ऊटी के स्थानक भवन के प्रवचन हॉल में रविवार को जैन संघ की निर्देशिका का विमोचन साध्वी अमीरसाश्री के सानिध्य में हुआ। मुख्य अतिथि गौतम चंद कोठारी थे। स्मारिका की पहली प्रति जैन संघ ऊटी के अध्यक्ष मानक चंद गुलेच्छा ने स्थानकवासी संघ के पूर्व अध्यक्ष उत्तम चंद को भेंट की। कार्यक्रम में पूर्व सचिव बालचंद बोथरा, सन्तोष कुमार बोथरा, गौतम चंद बोहरा, मूर्ति पूजक संघ के कोषाध्यक्ष रूपेश पारख, विजय चंद लूनिया, अशोक कुमार शर्मा वगैरह उपस्थित थे। निर्देशिका के प्रकाशन में नंदा बाई कोठारी, अशोक कुमार शर्मा का सहयोग रहा।
जल्द ही डीएमके होगी सत्तारुढ़ और स्टालिन होंगे मुख्यमंत्री – उदयनिधि

कोयम्बत्तूर. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) की युवा इकाई के महासचिव उदयनिधि ने कहा है कि डीएमके जल्द ही तमिलनाडु में सत्ता पर काबिज होगी व स्टालिन मुख्यमंत्री बनेंगे। उदयनिधि रविवार को कोयम्बत्तूर जिले में युवा इकाई के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आयोजित बैठकों में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने बैठकों में कहा कि बड़ी संख्या में युवा डीएमके की नीतियों से प्रभावित हो कर सदस्य बन रहे हैं। फिलहाल एक बुरी सरकार राज्य को चला रही है। जल्द ही इसे शिकस्त दे कर डीएमके सरकार बनाएगी। पार्टी के अध्यक्ष स्टालिन राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले की इकाई को 10,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गाय है। युवा पार्टी के साथ उत्साह से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कई स्थानों पर पौधा रोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि उदयनिधि स्टालिन के पुत्र हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो