कोयंबटूर

जैन महासंघ पदाधिकारियों ने आचार्य से की मुलाकात

कोयम्बत्तूर जैन महासंघ ने जैन आचार्य वर्धमान सागर सूरीश्वर व विमल सागर सूरीश्वर से मुलाकात की। इस मौके पर जैन महासंघ पदाधिकारियों ने जैन एकता वर्तमान परिप्रेक्ष्य में क्यों महत्वपूर्ण हुई, विषय पर प्रवचन देने का आग्रह किया।

कोयंबटूरFeb 25, 2020 / 12:21 pm

Dilip

जैन महासंघ पदाधिकारियों ने आचार्य से की मुलाकात

कोयम्बत्तूर.कोयम्बत्तूर जैन महासंघ ने जैन आचार्य वर्धमान सागर सूरीश्वर व विमल सागर सूरीश्वर से मुलाकात की। इस मौके पर जैन महासंघ पदाधिकारियों ने जैन एकता वर्तमान परिप्रेक्ष्य में क्यों महत्वपूर्ण हुई, विषय पर प्रवचन देने का आग्रह किया। महासंघ ने आगामी भगवान महावीर जयंती महोत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह किया। महासंघ ने गतिविधियों की भी जानकारी दी। महासंघ के अध्यक्ष चंपालाल बाफना, उपाध्यक्ष रमेश सुतलिया, सचिव गुलाबचंद मेहता, कोषाध्यक्ष भंवरलाल कोठारी, सह कोषाध्यक्ष गौतम नाहटा व अन्य कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।
रेल यातायात प्रभावित
पाल्लकाड़. बेंगलुरु मंडल के बयप्पनहल्ली में रखरखाव के काम के कारण 24 फरवरी को मंगलुरु सेंट्रल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या १6566 मंगलुरु सेंट्रल – यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को कृष्णराजपुरम-चन्ननसांद्रा-येलहंका मार्ग से चलाया गया।
हिंदी प्रवीण परीक्षा आयोजित

कोयम्बत्तूर. जयभारती हिंदी प्रचार केन्द्र ने न्यू नाईस विद्यालय थिरुपोन्डी में हिंदी प्रवीण परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में 50 छात्रों ने भाग लिया। यह जानकारी अमिर्थ विद्यालय चिम्मैया स्कूल व सीएसआई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.