scriptआत्म- शुक्ल- अमर- शिव जयंती विश्व शांति जाप के साथ संपन्न | jain muni pravachan | Patrika News

आत्म- शुक्ल- अमर- शिव जयंती विश्व शांति जाप के साथ संपन्न

locationकोयंबटूरPublished: Sep 19, 2019 02:45:38 pm

Submitted by:

Dilip

कोयम्बत्तूर जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में विश्व शांति जप महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 1008 जोड़ोंं ने भाग लिया। जाप का आयोजन उप प्रवर्तक पंकज मुनि आदि ठाणा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में मुनि हितेशचंद्र विजय व दिव्यचंद्र भी मौजूद रहे।

आत्म- शुक्ल- अमर- शिव जयंती विश्व शांति जाप के साथ संपन्न

आत्म- शुक्ल- अमर- शिव जयंती विश्व शांति जाप के साथ संपन्न

कोयम्बत्तूर. कोयम्बत्तूर जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में विश्व शांति जप महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 1008 जोड़ोंं ने भाग लिया। जाप का आयोजन उप प्रवर्तक पंकज मुनि आदि ठाणा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में मुनि हितेशचंद्र विजय व दिव्यचंद्र भी मौजूद रहे।
इस मौके पर आयोजित धर्मसभा में मुनि हितेशचंद्र विजय ने कहा कि विश्व में अशांति का आतंकवाद, साम्प्रदायिकता की आग में जल रहा है। इसके लिए विश्व शांति जरुरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सराहनीय है।
डॉ. वरुण मुनि ने आचार्य आत्माराम, प्रवर्तक शुक्लचंद, प्रवर्तक अमरमुनि व आचार्य डॉ शिव मुनि के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस पर गुरू की कृपा होती है उसकी तरक्की सदैव होती है। गुरू के चरण पकड़े तो किसी के चरण पकडऩे की जरुरत नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आचार्य आत्माराम ने ज्ञान की आराधना की जबकि अमर मुनि ने सम्यक दर्शन की साधना की। जिसके फलस्वरूप उन्होंने ३२ जैन आगमों के प्राकृत हिंदी, अंग्रेजी व बहुरंगी चित्रों के माध्यम से प्रकाशित किया। शुक्लचंद ने चारित्र की आराधना की व शिव मुनि तप की आराधना कर रहे हैं। पुनीत मुनि ने मंगलाचरण किया। रूपेश व लोकेश मुनि ने सस्वर जाप कराया। संघ के अध्यक्ष घीसूलाल हिंगड़ ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक के अलावा राज्य के विभिन्न शहरों के श्रावक-श्राविकाओं ने जाप में भाग लिया।
इस अवसर पर कीर्ति कुमार और महावीर कुमार गदिया ने महामंत्र नवकार के चित्र का लोकार्पण किया।
सुधीर जैन व रामनिवास जैन ने सचित्र भगवती सूत्र का लोकार्पण किया। सचिन जैन ने कल्प सूत्र का लोकार्पण किया। दिनेश नाहर, सुनील जैन ने पदम भक्ति सरोवर पुस्तक का विमोचन किया। अशोक जैन और मदन खारीवाल ने बृहदालोयणा पुस्तक का विमोचन किया। इंद्र चंद कोठारी ने जैन आगम भेंट किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो