scriptगांधी प्रतिमा का अनावरण | Japanese delegation reached Jain temple | Patrika News

गांधी प्रतिमा का अनावरण

locationकोयंबटूरPublished: Oct 10, 2019 02:44:55 pm

Submitted by:

Dilip

जापान से आए बौद्ध संस्था रीसो कोसई काई के कार्यकारी अध्यक्ष कोसोनिवानो के नेतृत्व में एक दल बुधवार को कोयम्बत्तूर पहुंचा।

गांधी प्रतिमा का अनावरण

गांधी प्रतिमा का अनावरण

कोयम्बत्तूर. जापान से आए बौद्ध संस्था रीसो कोसई काई के कार्यकारी अध्यक्ष कोसोनिवानो के नेतृत्व में एक दल बुधवार को कोयम्बत्तूर पहुंचा। यहां उन्होंने गांधी आश्रम में गांधी प्रतिमा का अनावरण व नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय विद्या भवन के अध्यक्ष डॉ कृष्णराज वानव रायर ने की। मुख्य अतिथि स्थानीय निकाय मंत्री वेलुमनि थे। महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती के उपलक्ष्य में १७ सदस्यीय दल इन दिनों पांच दिवसीय भारत यात्रा पर है। शांति आश्रम से जुड़े महेन्द्र रांका ने कार्यक्रम में जैन धर्म व सत्य अंहिसा व अन्य भारतीय संस्कारों संबंधी जानकारी दी।
शंखेश्वर जैन मंदिर में गुरूवार को अद्भुत नजारा

कोयम्बत्तूर.आरएसपुरम स्थित शंखेश्वर जैन मंदिर में गुरूवार को अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां जैन व बौद्ध संस्कृति का संगम हुआ। जापान के बौद्ध अनुयायी संस्था रीसोकोसाई काई का १७ सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल ने जैन मंदिर के न केवल दर्शन किए वरन उन्होंने जैन संस्कृति को भी जाना। इस मौके पर सर्वधर्म समभाव का संदेश भी दिया गया। प्रतिनिधि मंडल के स्वागत में जैन समाज के साथ मुस्लिम, ईसाई, सिख व हिंदू धर्म के प्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को अपने धर्मों के ग्रंथ भेंट किए। जैन साध्वी मंडल ने मंगलाचरण किया। जापान से आए दल के लोगों ने बौद्ध परम्परा अनुसार पूजा की साथ ही सभी ने साम्प्रदायिक सौहार्द प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो