कोयंबटूर

एक ही इलाके में तीन घरों से गहने किए चोरी

सोमनूर इलाके में तीन घरों के अंदर घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार इन घटनाओं के पीछे एक ही आदमी का हाथ है।

कोयंबटूरDec 08, 2019 / 02:10 pm

Rahul sharma

Theft

कोयम्बत्तूर. सोमनूर इलाके में तीन घरों के अंदर घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार इन घटनाओं के पीछे एक ही आदमी का हाथ है। जानकारी के मुताबिक चित्रवेल चाय पीने के लिए बाहर गया था उस समय उसकी बहू रसोई में खाना पका रही थी। घर के अंदर अजीब आवा•ो सुनकर चित्रवेल की बहू बाहर आकर देखी तब एक अज्ञात व्यक्ति अलमारी से 4 सवरन सोने के गहने चोरी कर मौके से फरार हुआ। उसी इलाके के रहने वाले दुरईराज की पत्नी सुब्बुलक्ष्मी घर पर अकेली थी। घटना के समय वह दुकान से कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई। घर वापस आते वक्त एक अज्ञात व्यक्ति 3 सवरन सोने की चेन लेकर घर से भाग निकला। तीसरी घटना जेनसेबास्टियन के घर में हुई जब वह अपने पड़ोसी के घर में कुछ •ारूरी बातें करने गया था। उसके वापस आने से पहले वह अज्ञात व्यक्ति घर से 3 सवरन सोने की चेन लेकर फरार हो गया। करुमत्ताम्पट्टी पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.