scriptकुन्नूर में महिला व बालिका घायल गौर ने किया दो सैलानियों पर हमला | lady and child injured in gaur attack | Patrika News

कुन्नूर में महिला व बालिका घायल गौर ने किया दो सैलानियों पर हमला

locationकोयंबटूरPublished: May 24, 2019 07:47:12 pm

.सैलानियों की पसंद नीलगिरि जिले में इन दिनों आबादी की ओर आ रहे वन्य जीव खतरा बने हुए हैं। कुन्नूर में एक गौर ने न केवल पर्यटकों को दौड़ा लिया , बल्कि एक महिला व बालिका को जख्मी कर दिया

Bull attack

सांड का हमला

कोयम्बत्तूर.सैलानियों की पसंद नीलगिरि जिले में इन दिनों आबादी की ओर आ रहे वन्य जीव खतरा बने हुए हैं। कुन्नूर में एक गौर ने न केवल पर्यटकों को दौड़ा लिया , बल्कि एक महिला व बालिका को जख्मी कर दिया. दोनों को वहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेलम से आठ सैलानियों का दल कुन्नूर घूमने आया था। ये मंजाकोम्बईमें एक मंदिर के दर्शन के लिएपैदल ही जा रहे थे।इसी दौरान एक गौर झाडिय़ों से निकल कर सड़क पर आ गया व लोगों को देख भड़क उठा। गौर सैलानियों को मारने के लिए दौड़ा। वे भी गौर को आते देख छिप गए पर धनलक्ष्मी (२८) व श्रुतिका(१२) भाग नहीं पाए।दोनों के गौर ने टक्कर मारी। इससे वे जख्मी हो गए। लोगों ने शोर मचा कर गौर को भगाया। घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां धनलक्ष्मी की हालत ठीक बताई जाती है। जबकि श्रुतिका के गले और पेट में गहरी चोट लगी है।यहां के लोगों ने बताया कि यह गौर पिछले कईदिनों से आबादी की और दिखाई दे रहा था। वे कई बार वन विभाग को इसके बारे में बचा चुके थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौर के हमले की घटना पर स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों ने भी वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझाया व कार्रवाई का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े से कल्लर -मेट्टूपालयम रोड इलाके में एक जंगली हाथी वन विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यह रात में आबादी की ओर भी आ जाता है। इसने पर्यटकों के वाहनों का भी पीछा किया था। वन विभाग ने वाहन चालकों व सैलानियों से भी कहा है कि वे सावचेती बरतें । अपने वाहन से कभी नीचे नहीं उतरे। कई बार ऐसी शिकायतें मिली है कि सैलानी हाथी को देख कर मोबाइल से वीडियो और फोटो खींचने की कोशिशकरते है पर यह जानलेवा हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो