scriptलॉकडाउन का उल्लंघन, 980 गिरफ्तार | Lockdown violation, 980 arrested. | Patrika News

लॉकडाउन का उल्लंघन, 980 गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Apr 01, 2020 01:11:57 pm

Submitted by:

Dilip

लॉकडाउन के दौरान शहर में बेवजह घूमने वाले लोगों पर पुलिस सख्त हो रही है। मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने 980 लोगों को गिरफ्तार किया। करीब 48 मोटरसाइकिलें जब्त की गई। ऐसे लोगों के खिलाफ 690 मामले दर्जकिए गए हैं।

लॉकडाउन का उल्लंघन, 980  गिरफ्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन, 980 गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. लॉकडाउन के दौरान शहर में बेवजह घूमने वाले लोगों पर पुलिस सख्त हो रही है। मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने 980 लोगों को गिरफ्तार किया। करीब 48 मोटरसाइकिलें जब्त की गई। ऐसे लोगों के खिलाफ 680 मामले दर्जकिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि बिना अत्यावश्यक काम के कोईबाहर नहीं निकले, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ईरोड जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू धारा 144 की कदर किए बिना घर के बाहर बेवजह घूमते मिले 601 लोगों की खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। उनमें में 533 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में ताला बन्दी की गई। जिले में कोरोना पीडि़तों की गिनती 20 तक बढऩे के दौरान लॉक डाउन के नियमों को तोडऩे वालों के साथ सख्ती से पेश आने की जरूरत पड़ी। सिर्फ अतिआवश्यक चीजें खरीदने या किसी आपातकालीन स्थिति में ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई। देश व दुनिया भर में कोरोना पीडि़तों की गिनती बढ़ती जा रही है लेकिन इस हालत की गंभीरता को ठीक से समझे बिना लोग अपनी मनमानी करते नजऱ आए। इसलिए, जरूरी काम के अलावा बेवजह बाहर निकलने वाले 601 के खिलाफ कार्रवाई कर 533 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई गई। इसमें बेवजह दूकान खुला रखने वालें भी शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो