scriptबर्तन की दुकान में भीषण आग से लाखों का नुकसान | Loss of millions due to fire in store | Patrika News

बर्तन की दुकान में भीषण आग से लाखों का नुकसान

locationकोयंबटूरPublished: Oct 10, 2019 02:23:16 pm

Submitted by:

Dilip

अग्निशमन कर्मियों ने पाया आग पर काबू – तिरुपुर में बुधवार तड़के बर्तन की दुकान में भीषण आग से लाखों रुपए का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

fire in Mega Mart

मार्ट में लगी आग, सामान जला

कोयम्बत्तूर. तिरुपुर में बुधवार तड़के बर्तन की दुकान में भीषण आग से लाखों रुपए का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सूत्रों के अनुसार तिरुपुर के तिरुमुरुगन पूंडी में जीगाराम की बर्तन की दुकान है। तड़के करीब 5 बजे दुकान में भीषण आग लग गई। उस समय दुकान के अंदर मालिक जीगाराम और कर्मचारी सो रहे थे। आग की तपन और धुएं की वजह से उनकी नींद खुली तो वे खुद को आग से घिरा देख घबरा गए। तत्काल वे दुकान से बाहर निकले। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इस बीच आसपास रहने वाले भी जाग गए, किन्तु तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। वे दमकल का इंतजार करने लगे। थोड़ी ही देर में तीन दमकल मौके पर आ गई। अग्निशमन कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबूू पाया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक पुलिस भी आ गई और लोगों की भीड़ को हटाया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद जब दुकान को संभाला तो अधिकांश बर्तन क्षतिग्रस्त हो चुके थे। इनमें पीतल, तांबे, स्टील व चांदी के बर्तन भी थे। दुकान मालिक के अनुसार करीब २५ लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तिरुमुरुगन पूंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो