scriptमदुरै मंडल को लगातार तीसरे साल राजभाषा शील्ड | madurai wins rajbhasha shield third time | Patrika News

मदुरै मंडल को लगातार तीसरे साल राजभाषा शील्ड

locationकोयंबटूरPublished: Apr 14, 2019 12:52:57 pm

सेलम रेल मंडल को मिला दक्षता पुरस्कार

madurai railway

मदुरै मंडल को लगातार तीसरे साल राजभाषा शील्ड

मदुरै. रेलवे के मदुरै मंडल को हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए लगातार तीसरे साल राजभाषा शील्ड प्रदान कीू गई।

शुक्रवार को चेन्नई के राजा अण्णामलै मंड्रम में रेलवे सप्ताह के समापन समारोह में दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक राहुल जैन ने हिन्दी में कार्य निष्पादन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जैन ने मदुरै मंडल की रेल प्रबंधक
सुश्री नीनू इटियारा, मुख्य राजभाषा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार व राजभाषा अधिकारी ए.श्रीनिवासन को राजभाषा चल शील्ड प्रदान की। मदुरै के अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ओ.पी.शॉ ने लगातार तीसरे बार यह गौरव हासिल करने पर खुशी जाहिर की।
दक्षिण रेलवे की ओर से आयोजित रेल सप्ताह कार्यक्रम में सेलम रेलवे मंडल को महाप्रबंधक उत्कृष्ट दक्षता प्रदर्शन अंतर मंडल पुरस्कार मिला। दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक राहुल जैन ने सेलम मंडल के महाप्रबंधक यू सुब्बाराव को शील्ड प्रदान किया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजुविन, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अरविंदन और मंडल कार्मिक अधिकारी तिरुमुरुगन भी उपस्थित थे। पलक्कड और चेन्नई मंडल को संयुक्त रूप से उपविजेता का पुरस्कार मिला। समारोह में दक्षिण रेलवे के विभिन्न मंडलों व शाखाओं को ३६ शील्ड प्रदान किए गए जबकि १५५ अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही १५७ कर्मचारियों को १४ समूह पुरस्कार दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो