scriptमहाशिवरात्रि आज: शिवालयों में होगी विशेष आराधना | Mahashivratri today: special worship will be done in pagoda | Patrika News

महाशिवरात्रि आज: शिवालयों में होगी विशेष आराधना

locationकोयंबटूरPublished: Feb 21, 2020 10:30:53 am

Submitted by:

brajesh tiwari

महाशिवरात्रि आज: शिवालयों में होगी विशेष आराधना

प्राचीन शिवालय स्थानीय शिवालयों में भी विशेष पूजा अर्चना

प्राचीन शिवालय स्थानीय शिवालयों में भी विशेष पूजा अर्चना

कोयम्बत्तूर. शिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा से मनाया जाएगा। निकटवर्ती ईशा योग केन्द्र पर भी शिवरात्रि महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। यहां कार्यक्रम में भाग लेने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को ईशा योग केन्द्र पहुंचेंगे। प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी तैयारियां कर ली गईं हैं। ईशा केन्द्र के साथ शहर के विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना का सिलसिला शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो जाएगा। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाएंगे। आरएसपुरम, पू-मार्केट, एमटीपी रोड, आरजी स्ट्रीट, ओपनकारा स्ट्रीट, शुक्रवार पेट,एडियार स्ट्रीट सहित दूरस्थ क्षेत्रों में शिवालयों में पूजा अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शिवरात्रि को लेकर उत्तर भारतीय व प्रवासी राजस्थानियों में भी उत्साह का माहौल है। ईशा योग केन्द्र
वैंलिगिरी स्थित प्राचीन शिवालय स्थानीय शिवालयों में भी विशेष पूजा अर्चना
पैरुर स्थित शिव मंदिर मंदिरों में विशेष सजावट
उप राष्ट्रपति वेेंकैय नायडू ईशा केन्द्र आएंग
कणुवाई शिव मंदिर
शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो