scriptविवाहिता ने की आत्महत्या | Married women commit suicide | Patrika News

विवाहिता ने की आत्महत्या

locationकोयंबटूरPublished: Aug 13, 2019 12:33:27 pm

Submitted by:

Rahul sharma

पति से मनमुटाव के बाद अलग रह रही एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

suicide

Suicide

तिरुपुर. पति से मनमुटाव के बाद अलग रह रही एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। Suicide आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार माराप्पुकवुंडर निवासी अनिता(२८) नीट कोचिंग सेन्टर में पढ़ाती थी। एक साल पहले ही उसकी शादी कोयम्बत्तूर निवासी गणेशन से हुई थी।
शादी के बाद वह कोयम्बत्तूर में रहने लगी थी। कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों के साथ खटपट होने लगी। इस पर वह मायके आ गई व बाद में पति गणेशन के साथ अलग कमरा ले कर रहने लगी।
कुछ दिनों तक तो ठीकठाक चलता रहा पर बाद में दोनों पति-पत्नी झगडऩे लगे और गणेशन उसे माराप्पुकवुंडर में छोड़ कर कोयम्बत्तूर आ कर रहने लगा। पति औस ससुराल वालों से विवाद के कारण वह परेशान थी।
आत्महत्या करने से पहले उसने अपने छोटे भाई से वीडियो कॉलिंग की थी।
आत्महत्या की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो