scriptमास्टर माइंड गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी | Master Mind arrested, search for gang continues | Patrika News

मास्टर माइंड गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी

locationकोयंबटूरPublished: May 29, 2020 02:37:38 pm

Submitted by:

Rahul sharma

अपने गुर्गों की मदद से चोरी करने वाली गिरोह की मास्टरमाइंड युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कामांडु नगर, वाडावल्ली की शांति (51) और उनकी बेटी सत्या (29) एक महिला स्व सहायता समूह की सदस्य हैं।

कोयम्बत्तूर. अपने गुर्गों की मदद से चोरी करने वाली गिरोह की मास्टरमाइंड युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कामांडु नगर, वाडावल्ली की शांति (51) और उनकी बेटी सत्या (29) एक महिला स्व सहायता समूह की सदस्य हैं। 22 मई को सत्य्या ने अपनी माँ से सेकेंड हैंड टू व्हीलर खरीदने के लिए 10,000 रुपए मांगे थे। जबकि शांति ने इस पर सहमति व्यक्त की, उसने ने यह भी सुझाव दिया कि एक ऑटो सलाहकार प्रदीप कुमार (37) वाहन खरीदने में उनकी मदद करेंगे। इसके बाद जब प्रदीप कुमार शांति के घर आए, तो पांच नकाबपोश लोग घर में घुसे और ताला लगाकर लूटपाट की। उन्होंने 12.5 सोने की ज्वैलरी सेलफोन और 8,000 रुपए नकद चुरा लिए।
फिर उन्होंने प्रदीप कुमार और सत्या को नग्न किया और उनकी तस्वीरें खींचीं। गिरोह ने उन्हें चोरी की किसी भी सूचना के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस को बुलाया तो यह फोटो वयरल कर दिए जाएंगे। इसके बाद, प्रदीप कुमार ने वाडावल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान, पुलिस ने खुलासा किया कि अपराध में शामिल एक साथी, कुनियामुथुर के सत्यम, और सदाम हुसैन को गिरफ्तार किया। वे मामले की जांच आगे बढ़ा रहे हैं। पुलिस ने उन चार अन्य लोगों को भी पकडऩे के लिए जाल बिछाया है जो अपराध के पक्ष में थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो