scriptवालपराई पहुंचा मानसून | Monsoon reached Valparai | Patrika News

वालपराई पहुंचा मानसून

locationकोयंबटूरPublished: Jun 04, 2020 01:13:18 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

दक्षिणी-पश्चिम मानसून केरल से आगे बढ़ते हुए कोयम्बत्तूर के वालपराई इलाके में पहुंच गया है। यहां बुधवार सुबह करीब पांच मिलीमीटर बरसात हुई। मानसून के आगमन से यहां के चाय बागान किसानों के चेहरे चमकने लगे हैं

वालपराई पहुंचा मानसून

वालपराई पहुंचा मानसून

कोयम्बत्तूर. दक्षिणी-पश्चिम मानसून केरल से आगे बढ़ते हुए कोयम्बत्तूर के वालपराई इलाके में पहुंच गया है। यहां बुधवार सुबह करीब पांच मिलीमीटर बरसात हुई। मानसून के आगमन से यहां के चाय बागान किसानों के चेहरे चमकने लगे हैं। इलाके में पिछले एक सप्ताह से आसमान में बादल छाए हुए थे। बंूदाबांदी भी हो रही थी।
मानसून के आगमन पर बुधवार को दिन भर मध्यम से धीमी बररसात होती रही। सूत्रों ने बताया कि शोलीयार बांध क्षेत्र में 14 मिमी, चिन्नकल्लर में 7 मिमी और नीरार बांध में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।शोलीयार 16 5 फीट भराव क्षमता वाले शोलीयार बांध का जल स्तर 48 .12 फीट पर पहुंच गया है। बांध में 75 क्यूबिक फीट पानी की आवक हुई है ।
लगातार बारिश के कारण कुलांगाल नदी, नदुमलाई और अन्य छोटी नदियों में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। कोयम्बत्तूर शहर में बुधवार को धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। बादलों की वजह से धूप का असर कम रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो