सकारात्मक समाचारों को भी मिले प्रमुखता
RSS vishva sanwad kendra - नारद जयंती पर आयोजन -राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कृष्णा मुथुस्वामी coimbatore ने कहा कि मीडिया को सकारात्मक समाचारों को अधिक प्रधानता देनी चाहिए।

कोयम्बत्तूर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कृष्णा मुथुस्वामी ने कहा कि मीडिया को सकारात्मक समाचारों को अधिक प्रधानता देनी चाहिए। ऐसे समाचार लोगोंं तक प्रमुखता से पहुंंचाने की मीडिया पर महत्ती जिम्मेदारी है।
यह बात उन्होंने शनिवार को यहां नारद जयंती उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंंद्र की ओर से यहां आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि नारद देवलोक और सृष्टि के प्रथम पत्रकार कहे जाते हैं। ( Tamil Nadu ) उन्होंने देवताओं के बीच कई ऐसे सकारात्मक संदेश फैलाए। वह जब जहां जरुरत होती थी, उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करते थे।
उन्होंने कहा कि मीडिया से आमजन व खासकर युवा पीढ़ी प्रभावित होती है। सकारात्मक संदेश ऐसे हों जिससे देश में चरित्र व संस्कार निर्माण को बल मिले। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण व देश की आजादी की लड़ाई में भी पत्रकारिता की अह्म भूमिका रही थी। बदलते हालात से मीडिया भी अछूता नहीं है लेकिन आज आवश्यकता है कि सकारात्मक चीजों को प्रमुखता मिले।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ रामास्वामी सेतुरामन ने कहा कि गुर्दे व मूत्र रोगियों की संख्या ( Tamil Nadu ) के आधार पर भारत पांचवें स्थान पर हैं। coimbatore मीडिया के जरिए स्वच्छ खान पान के लाभ तथा नशा व अन्य गरिष्ठ भोजन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों को भी आमजन को बतना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुर्दे रोग के संबंध में अंगदान की प्रवृत्ति को बढ़ाने के लिए आमजन को प्रेरित करने में मीडिया की अहम भूमिका हो सकती है। इस मौके पर प्रकाश, प्रो. अरुल, अधिवक्ता केशवन, रविन्द्रन व संतोष भारती आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
अब पाइए अपने शहर ( Coimbatore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज