scriptनीलगिरि के जंगल में लगी आग | Nilgiri forest fire | Patrika News

नीलगिरि के जंगल में लगी आग

locationकोयंबटूरPublished: Feb 19, 2020 02:17:22 pm

Submitted by:

Dilip

नीलगिरि जिले के जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ऊटी और कुन्नूर के बीच केती मंदाड़ा के जंगल में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई।

नीलगिरि के जंगल में लगी आग

नीलगिरि के जंगल में लगी आग

ऊटी. नीलगिरि जिले के जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ऊटी और कुन्नूर के बीच केती मंदाड़ा के जंगल में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई।
जंगल में आग लने से बांस के पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण के सम्बंध में वन विभाग का कहना है कि तेज हवा चलने से बांस के पौधे आपस में टकराने लगे। बांस के आपस में टकराने से उत्पन्न गर्मी के कारण आग की चिंगारियां उठने लगी और इन चिंगारियों ने आग का रूप धारण कर लिया।
मासिक गोष्ठी का आयोजन
सेलम. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन प्रागंण में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद नारी लोक का वाचन किया गया। प्रिया फूलफगर ने प्रथम चार भावना का वर्णन किया। फैमिली फोटो फ्रे म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कल्पना सेठिया, द्वितीय स्थान सपना तथा तीसरे स्थान पर संगीता फुलफगर रही।
निर्यायक मंजुला डूंगरवाल एवं रंजनाजी बैद रहे। कार्यक्रम पश्चात रिश्तों की किताब बने आफताब लेख प्रतियोगिता के सभी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। अंत में मंत्री सरिता चौपड़ा ने आभार जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो