script

उत्तर-पूर्वी मानसून पूरी रंगत पर, शहर में यातायात प्रभावित

locationकोयंबटूरPublished: Oct 21, 2019 12:28:29 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

अंचल में उत्तर पूर्वी मानसून पूरी रंगत पर है। करीब एक सप्ताह से रोजाना कभी दिन में तो कभी रात में जोरदार बरसात का सिलसिला जारी है। रविवार शाम को भी शहर में जमकर बरसात हुई।

उत्तर-पूर्वी मानसून पूरी रंगत पर, शहर में यातायात प्रभावित

उत्तर-पूर्वी मानसून पूरी रंगत पर, शहर में यातायात प्रभावित

कोयम्बत्तूर. अंचल में उत्तर पूर्वी मानसून पूरी रंगत पर है। करीब एक सप्ताह से रोजाना कभी दिन में तो कभी रात में जोरदार बरसात का सिलसिला जारी है। रविवार शाम को भी शहर में जमकर बरसात हुई। बारिश का क्रम देर रात तक जारी था। सामान्य से भी कम बरसात के आदी कोयम्बत्तूर के लोग मानसून की इस कदर मेहरबानी से चकित और गद्गद् हैं। वहीं जाम नालों से सड़कों पर भरे पानी से परेशान लोग नगर निगम को कोसते रहे हैं। खास कर मेट्टूपालयम रोड पर सब्जी मडी और पू मार्केट में जल जमाव के हालात हो गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ। दूसरी ओर कीकानी स्कूल के पास रामनगर अंडरपास में पानी भर गया। गनीमत रही कि रविवार का अवकाश होने की वजह से सड़कों पर यातायात अन्य दिनों की अपेक्षा कम था।शाम को बाजारों में खरीदारी के लिए निकले लोग बरसात के कारण फंस गए।बारिश का वेग कम पडऩे पर उन्होंने घर की राह पकड़ी। त्योहारी सीजन में खरीदारी के वक्त बरसात के विघ्न से व्यापारी उलझन में हैं। प्रशासन के लिए भी मानसून की मेहरबानी चिन्ता का सबब बन गई है। वायरल व मच्छर जनित रोगों से पीडि़तों की अस्पतालों में लाइन लगी हुई है। डेंगू पीडि़तों की संख्या बढ़ रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो