scriptअब मास्क पहनना अनिवार्य | Now mandatory to wear mask | Patrika News

अब मास्क पहनना अनिवार्य

locationकोयंबटूरPublished: Apr 15, 2020 01:11:28 pm

Submitted by:

Dilip

कोरोना को काबू में करने के लिए जिला कलक्टर ने फेस मास्क को अनिवार्यकर दिया है। अब जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वालों को आवश्यक रूप से मास्क पहनना होगा। आदेशके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब मास्क पहनना अनिवार्य

अब मास्क पहनना अनिवार्य

कोयम्बत्तूर. कोरोना को काबू में करने के लिए जिला कलक्टर ने फेस मास्क को अनिवार्यकर दिया है। अब जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वालों को आवश्यक रूप से मास्क पहनना होगा। आदेशके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि मास्क की बढ़ती मांग के कारण इसकी कीमतों में इजाफा हो गया है। सूत्रों ने बताया कि चार रुपए की कीमत वाला व ट्रिपल लेयर्ड फेस मास्क के अब बाजार में २० रुपए तक मांगे जाने लगे हैं। जबकि इसे दोृतीन दिन से अधिक उपयोग नहीं किया जा सकता।इसी प्रकार साफ करके कईबार काम में लिए जाने वाले मास्क की कीमत बीस रुपए है। इस तरह के मास्क फेरी वाले बेच रहे हैं। अधिकांश लोग इसे ही इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं उच्च गुणवत्ता वाले एन-95 मास्क की तो कमी चल रही है। इसकी कीमत ३०० लसे ६०० रुपए तक है। मास्क को अनिवार्य किए जाने का फायदा फेरी वालों को हुआ है। वे दोपहर एक बजे तक की छूट में बेच लेते हैं। यह किफायती व काफी दिनों तक काम आ सकता है। दूसरी ओर जिन घरों में सिलाई मशीनें हैं , वहां महिलाओं ने पूरे परिवार के लिए साफ कपड़े से मास्क बना लिए हैं। जनता ने जिला प्रशासन के मास्क के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि मास्क के दाम तय किए जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो