कोयम्बत्तूर. तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर तेयुप की नवगठित कार्यकारिणी ने भी शपथ ली।
समणी निर्मल प्रज्ञा ने बच्चों को मंत्र दीक्षा के महत्व व नियमोंं की जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में रेखा मरोठी ने मंगलाचरण किया। ज्ञानशाला में बच्चों ने गीतिका प्रस्तुत की। बच्चों को मंत्र दीक्षा के नियम बताए गए। परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कोटेचा ने बच्चों को उपहार भेंट किए। मंत्र दीक्षा के बाद निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल बेंगवानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय बुच्चा को शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद २४ तीर्थंकरों पर एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।