scriptपार्सल ट्रेन सेवा में विस्तार, अब शोरनूर तक चलेगी | Parcel train service expanded, will now run to Shoranur | Patrika News

पार्सल ट्रेन सेवा में विस्तार, अब शोरनूर तक चलेगी

locationकोयंबटूरPublished: Apr 19, 2020 01:05:07 pm

Submitted by:

Dilip

. लॉकडाउन के बावजूद रेलवे की पार्सल कार्गो सेवा बदस्तूर जारी है। रेल प्रशासन ने कुछ पार्सल टे्रेन सेवाओं में विस्तार किया है। चैन्नई से कोयम्बत्तूर चलने वाली पार्सल ट्रेन सेवा अब शोरनूर तक चलेगी।

पार्सल ट्रेन सेवा में विस्तार, अब शोरनूर तक चलेगी

पार्सल ट्रेन सेवा में विस्तार, अब शोरनूर तक चलेगी

कोयम्बत्तूर. लॉकडाउन के बावजूद रेलवे की पार्सल कार्गो सेवा बदस्तूर जारी है। रेल प्रशासन ने कुछ पार्सल टे्रेन सेवाओं में विस्तार किया है। चैन्नई से कोयम्बत्तूर चलने वाली पार्सल ट्रेन सेवा अब शोरनूर तक चलेगी। इनमें दवाओं व खाने पीने की आवश्यक व्यवस्थाओं का परिवहन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 00653 चेन्नई – कोयम्बत्तूर – चेन्नई डेली पार्सल सेवा को १९ अप्रेल से शोरनूर तक बढ़ाया गया है।
यह गाड़ी प्रतिदिन चेन्नई से सुबह 8 बजे रवाना होकर जोलापेट्ट 12.30 बजे, करुप्पुर 14.55 , सेलम 15.50, ईरोड 17.15 , उत्तूकली 17.50, तिरुपुर 18.35 , कोयम्बत्तूर 19.45, पाल्लकाड़ 21.05 होते हुए 22.15 बजे शोरनूर पहुंचेगी। वापसी में शोरनूर से 3.30 बजे रवाना होकर, पाल्लकाड़4.25 कोयम्बत्तूर 5.50, तिरु पुर 6.45, उत्तूकली 7.20, ईरोड8.10 सेलम 10.10, कुरुपुर 10.45, जोलारपेट्ट 12.45 होते हुए चेन्नई16.45 बजे पहुंचेगी। इनमें दवाओं व खाने पीने की आवश्यक व्यवस्थाओं का परिवहन किया जाएगा। अब शोरनूर तक चलेगी कार्गो सेवा बदस्तूर जारी है।
शराब बनाने वाले 3 लोग गिरफ्तार

तिरुपुर. पल्लडम इलाके में शराब बनाने वाले 3 लोग गिरफ्तार हुए। जानकारी के अनुसार पल्लडम के पोंगलूर व आसपास के इलाके में कुछ लोग अवैध तौर पर शराब बनाकर बेच रहे थे। कामनायकनपालयम पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली। जांच के दौरान वलयपालयम इलाके में शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले जगह को पुलिस ने पहचान लिया। 4 लीटर शराब व बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चीजों को बरामद करने के बाद वहां उपस्थित सेंदिल, रामनादन, पाप्पय्यन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो