scriptलोगों ने अरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा | People handed over sneture to police | Patrika News

लोगों ने अरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा

locationकोयंबटूरPublished: Oct 10, 2019 02:22:43 pm

Submitted by:

Dilip

शहर के इडुवम्पालयम इलाके में मंगलवार रात एक महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश करने वाले अज्ञात शख्स को पकड़कर राहगीरों ने खूब धुनाई कर दी।

यहां के एक मकान में घुसा चोर, भीड़ ने पकडकऱ किया पुलिस के हवाले किया

यहां के एक मकान में घुसा चोर, भीड़ ने पकडकऱ किया पुलिस के हवाले किया

तिरुपुर. शहर के इडुवम्पालयम इलाके में मंगलवार रात एक महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश करने वाले अज्ञात शख्स को पकड़कर राहगीरों ने खूब धुनाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक मंगलावर रात एक महिला उस इलाके में अकेली पैदल जा रही थी। उस वक्त एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला का रास्ता रोका। उसका चेहरा और बाईक का नंबर प्लेट कपड़े से ढका हुआ था। उसने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर राहगीर मदद के लिए एकत्र हुए। उस व्यक्ति ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने पकड़कर उसकी खूब धुनाई कर दी। इसके बाद उसे वीरपांडी क्षेत्र की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
नशे में चाकू घोंपा
कोयम्बत्तूर शहर के बाहरी इलाके तेलंगुपालयम के पास शराब के नशे में दो लोगों ने मिलकर तीसरे के पेट में चाकू घोंपा। पुलिस के अनुसार दिनेश (28 ) अपने दोस्त कार्तिक (20) एवं महेश्वरन (22) के साथ घर के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। शराब के नशे में तीनों के आपस में उलझ गए। झगड़ा काफी बढ़ गया। इसी दौरान कार्तिक और महेश्वरन ने मिलकर दिनेश के पेट में चाकू घोंप दिया। पीडि़त को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेल्वपुरम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो