scriptप्लास्टिक मुक्त करने की दी सीख | Plastic free campaign week ends | Patrika News

प्लास्टिक मुक्त करने की दी सीख

locationकोयंबटूरPublished: Oct 20, 2019 01:42:52 pm

Submitted by:

Dilip

Tera panth mahila mandal तेरापंथ महिला मंडल की ओर से प्लास्टिक मुक्त अभियान सप्ताह Plastic free week का समापन समारोहपूर्वक किया गया।

प्लास्टिक मुक्त करौली के लिए घर से करनी होगी शुरुआत

प्लास्टिक मुक्त करौली के लिए घर से करनी होगी शुरुआत

कोयम्बत्तूर. Tera panth mahila mandal तेरापंथ महिला मंडल की ओर से प्लास्टिक मुक्त अभियान सप्ताह Plastic free week का समापन समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर मानव शृंखला बनार्ई व रैली निकाल कर आमजन को प्लास्टि के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। रैली का आगाज परियोजना समन्वयक सिरुवानी की मीरा कृष्णा ने हरी झंडी दिखा कर किया। महिला मंडल की ओर से सात दिनों तक विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो क्लीपिंग दिखाई व प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। अभियान के दौरान आमजन से संकल्प पत्र भी भरवाए गए। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्लास्टिक से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों व बीमारियों की जानकारी दी। स्कूली छात्रों की भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसके जरिए प्लास्टिक के नुकसान व इनके विकल्पों की जानकारी दी। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब १०० बच्चों ने भाग लिया। सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर बैनर लगवाकर आमजन को जागरुक किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो