scriptपति और बच्ची की हत्या कर प्रेमी के साथ खाया जहर | Poisoned with lover after killing husband and child | Patrika News

पति और बच्ची की हत्या कर प्रेमी के साथ खाया जहर

locationकोयंबटूरPublished: Nov 11, 2019 10:51:59 am

Submitted by:

brajesh tiwari

उसी जगह में काम करने वाले दूसरे व्यक्ति वासिम और लिजी एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बारे में पता चलने पर रिजोस ने अपनी पत्नी लिजी को चेताया। ऐसे में वासिम और लिजी ने मिलकर रिसोज की हत्या की और उसे दफ्ना दिया, जिसके बाद लिजी अपनी तीसरी बच्ची जोअन्ना 2 को लेकर वासिम के साथ मुम्बई शहर में जा बसी।

Poisoned with lover after killing husband and child

पति और बच्ची की हत्या कर प्रेमी के साथ खाया जहर

तिरुवेनंदपुरम. केरल राज्य के इडुक्की जिले में पति व बच्ची की हत्या कर प्रेमी के साथ जहर खाकर महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार रिजोस (31) उसकी पत्नी लिजी (29) एक ही जगह में काम करते थे। दोनों के तीन बच्चे थे। उसी जगह में काम करने वाले दूसरे व्यक्ति वासिम और लिजी एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बारे में पता चलने पर रिजोस ने अपनी पत्नी लिजी को चेताया। ऐसे में वासिम और लिजी ने मिलकर रिसोज की हत्या की और उसे दफ्ना दिया, जिसके बाद लिजी अपनी तीसरी बच्ची जोअन्ना 2 को लेकर वासिम के साथ मुम्बई शहर में जा बसी। पुलिस के डर से लिजी ने अपनी बच्ची को जहर खिलाया जिसके बाद वासिम और लिजी ने भी जहर खा ली।
काफी समय से घर कादरवा•ाा बंद रहने के कारण मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने के बाद दरवा•ाा तोड़कर देखा तो अंदर बच्ची मृत पड़ी थी। वासिम और लिजी बेहोश थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ति कराया गया। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
हाथी के हमले से एक की मौत, महिला घायल


कोयम्बत्तूर. पोलाची के पास जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे घटनाक्रम में उसी हाथी के हमले से वृद्ध महिला घायल हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को अर्धनारीपालयम निवासी राजेंद्रन पर हाथी ने हमला किया।
पीडि़त की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग अधिकारी हाथी को भगाने में झुटे, लेकिन राजेंद्रन की मौते के 12 घंटे बाद उसी इलाके में रहने वाली वृद्धा पर हाथी ने जानलेवा हमला किया। वृद्धा को पोलाची सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ति कराया गया। गांव वालों की शिकायत पर दो प्रशिक्षित हाथियों को लाकर जंगली हाथी को वन के अंदर ले जाया जाएगा।

पहले भी किया हमला


पोलाची इलाके के आषियार नवकरई में कुछ महिने पहले एक जंगली हाथी आवासीय क्षेत्र में घुस गया था। उस इलाके में रहने वाले माकाली नामक शख्स और उसकी 6 वर्षीय पोती को हाथी ने मार दिया था। इस हादसे के बाद टॉपस्लिप इलाके से दो प्रशिक्षित हाथियों को लाया गया। प्रशिक्षित हाथियों के मदद से जंगली हाथी को नियंत्रण में लाकर उसे जंगल में छोड़ा गया। पिछले कुछ दिनों पहले वही हाथी वापस आवासीय क्षेत्र में आ गया। यह हाथी खेती के •ामीन में फसलों को उझाड़कर फैंकता रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो