scriptतमिलनाडु में प्री-मानसून का आगाज, झमाझम बारिश से भीगा कोयंबत्तूर | Pre-monsoon start | Patrika News

तमिलनाडु में प्री-मानसून का आगाज, झमाझम बारिश से भीगा कोयंबत्तूर

locationकोयंबटूरPublished: May 29, 2020 05:18:01 pm

Submitted by:

Dilip

शहर में मानसून पूर्व बारिश का आगाज गुरूवार को हुआ। शाम छह बजे से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं इसके बाद बादलों ने चुप्पी तोड़ी।

प्री- मानसून का आगाज, झमाझम से भीगा शहर

प्री- मानसून का आगाज, झमाझम से भीगा शहर

कोयम्बत्तूर. शहर में मानसून पूर्व बारिश का आगाज गुरूवार को हुआ। शाम छह बजे से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं इसके बाद बादलों ने चुप्पी तोड़ी। तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बादल जमकर बरसे और मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो देर तक चला। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। तेज ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया।
शहर में यूं तो चार बजे बाद से बादलों व सूरज में लुकाछिपी शुरू हो गई थी मौसम के जानकारों की मानें तो इसे प्री मानसून बारिश का आगाज कहा जा सकता है। सामान्यतया केरल से मानसून १ जून को प्रवेश करता है। इसके मद्देनजर गुरूवार को हुई बारिश को मानसून पूर्व की बारिश माना जा रहा है। मानसून पूर्व शहर में पहली तेज बारिश है।
बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। निचले इलाके भी पानी से सराबोर हो गए। राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो