scriptआयुध पूजा के लिए खरीदारों की रेलमपेल | Preparations for Saraswati Puja in covai | Patrika News
कोयंबटूर

आयुध पूजा के लिए खरीदारों की रेलमपेल

शहर सहित अंचल में आयुध व सरस्वती पूजा की तैयारियां परवान पर हैं। बाजार फल-फूलों व पूजा सामग्री से सजा हुआ है।लोग जम कर खरीदारी कर रहे हैं। इथर कई निजी कार्यालयों में शनिवार को कर्मचारियों ने साफ सफाई कर पूजा की।

कोयंबटूरOct 06, 2019 / 12:38 pm

Dilip

आयुध पूजा के लिए खरीदारों की रेलमपेल

आयुध पूजा के लिए खरीदारों की रेलमपेल

कोयम्बत्तूर. शहर सहित अंचल में आयुध व सरस्वती पूजा की तैयारियां परवान पर हैं। बाजार फल-फूलों व पूजा सामग्री से सजा हुआ है।लोग जम कर खरीदारी कर रहे हैं। इथर कई निजी कार्यालयों में शनिवार को कर्मचारियों ने साफ सफाई कर पूजा की। उन्होंन अपने उपयोग में आने वाले उपकरणों के चंदन लगया। बहीखातों की पूजा कर सुखी-समृद्धि की कामना की। वहीं कोयम्बत्तूर में पू मार्कट में सहित सभी बाजारों में ग्राहकों की रेलमपेल रही। यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था के बाद भी दिन में कई बार जाम जैसे हालत रहे। यहां पूजा में काम आने वाली सामग्री की सर्वाधिक बिक्री हुई। सामग्री के दाम अन्य दिनों की तुलना में दोगुने तक बोले गए।
बाजारों में सुबह से ही फलों की दुकानें सज गई। सेव, अंगूर व अन्य फलों की जोरदार बिक्री से दुकानदारों को देर रात कर फुर्सत नहीं मिली। पर वे अच्छे दाम व कमाई से खुश थे। सभी फलों के दाम ५० फीसदी बढ़ा कर बोले गए ।शाम होने तक इनकी कीमतें और बढ़ गई। इसी तरह चने की दाल व चिड़वा भी पूजा सामग्री के साथ खूब बिके।
पू मार्केट में बड़ी संख्या में फुटपाथ व सड़क पर इनकी अस्थायी दुकानें सजी हुई थी। त्योहार का वक्त होने के कारण पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती नहीं दिखाई। मेट्टूपालयम रोड पर मस्जिद के सामने केले के तनों व पत्तों का बाजार लगा हुआ था। दूर गांवों से लोग सुबह ही यहां पहुंच गए। आयुध पूजा में गन्ना , केले , आम व अशोक पल्लवों का उपयोग होता है। इनकी बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। गांव से गन्ना बेचने आए लोग खुश नजर आए।
उनका कहना था कि भले ही महंगा है पर लोगों ने खरीदना थोड़ा बंद किया है। रात तक बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे। पूजा में प्रयुक्त श्रीफल , पुष्प, फूल माला सहित अन्य सामग्री की जम कर बिक्री हुई। ग्राहक महंगाई बढऩे की शिकायत करते हुए खरीदारी भी करते जा रहे थे।

Home / Coimbatore / आयुध पूजा के लिए खरीदारों की रेलमपेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो