scriptहिन्दू देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन | Protest against indecent remarks on Hindu gods | Patrika News

हिन्दू देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

locationकोयंबटूरPublished: Oct 18, 2019 12:47:27 pm

Submitted by:

Dilip

सिरुमुगई कस्बे में हिन्दू देवता आथिवरथर और कृष्ण के बारे में अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और हिन्दू मुन्नानी ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिन्दू देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

हिन्दू देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

कोयम्बत्तूर. सिरुमुगई कस्बे में हिन्दू देवता आथिवरथर और कृष्ण के बारे में अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। BJP भारतीय जनता पार्टी और hindu munanni हिन्दू मुन्नानी ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। करप्पन सिरुमुगई सिल्क साड़ी का जाना माना बुनकर है। पिछले दिनों मेट्टूपालयम में DMK डीएमके के सम्मेलन में उसने भगवान आथिवरथर और कृष्ण के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थी। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी, हिन्दू मन्नानी सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के नाल रोड पर प्रदर्शन किया।
भाजपा के जिला प्रमुख स्वामीनाथन ने कहा कि करप्पन की टिप्पणी से हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस सम्बन्ध में सिरुमुगई पुलिस थाने police station में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे भी गलत संदेश जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो