scriptमहीने में सिर्फ दो तीन बार ही आता है यहां पानी, जानिए कैसे चलती हैं लोगों की जिंदगी | Public tell real situation of water supply to ccms commissioner | Patrika News

महीने में सिर्फ दो तीन बार ही आता है यहां पानी, जानिए कैसे चलती हैं लोगों की जिंदगी

locationकोयंबटूरPublished: Jun 12, 2019 06:18:33 pm

शहर में जलापूर्ति की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को विभिन्न इलाकों में पहुंचे नगर निगम आयुक्त व अधिकारियों को जनता ने खरी-खरी सुनाई। इनमें भी महिलाएं काफी मुखर रहीं।

drinking water problem

महीने में सिर्फ दो तीन बार ही आता है यहां पानी, जानिए कैसे चलती हैं लोगों की जिंदगी

कोयम्बत्तूर. शहर में जलापूर्ति की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को विभिन्न इलाकों में पहुंचे नगर निगम आयुक्त व अधिकारियों को जनता ने खरी-खरी सुनाई। इनमें भी महिलाएं काफी मुखर रहीं।
उनका कहना था कि पीने का पानी महीने में दो या तीन बार आता हैं। पानी भरने के लिए पूरे परिवार को जुटना पड़ता है। कई इलाकों में २४ घंटे जलापूर्तिके लिए हो रही खुदाई के चलते पानी की पाइप लाइन टूट गई हैं। पानी में मिट्टी आ रही है। बीमार होने का खतरा अलग हैं। आयुक्त श्रवण कुमार ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और समाधान का भरोसा दिया।
अधिकारियों के दल ने नल्लम्मल और कृष्णकोइल स्ट्रीट क्षेत्र में कईघरों में जा कर वहां के लोगों से बातचीत की।उन्होंने पूछा कि टैंकरों से पानी कितने दिनों बाद मिल रहा है। नलों से कितने वक्त जलापूर्तिहोती है। आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने थेक्कलुर तालाब क्षेत्र में गंदगी के डे्र देखे तो कर्मचारियों को को सफाई कार्य में तेजी के निर्देश दिए।आयुक्त के साथ उप निगम आयुक्त एस प्रसन्ना रामासामी, सहायक निगम आयुक्त सेंथिल कुमारथिनम, अभियंता शशिप्रिया सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो