कोयंबटूर

इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित

इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित

कोयंबटूरFeb 17, 2020 / 10:40 am

brajesh tiwari

इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित

कोयम्बत्तूर. मथुरा के निकट फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर नॉन – इंटरलॉक कार्य के कारण – उत्तर रेलवे के हजरत निजामुद्दीन सेक्शन से गुजरने वाली कई गाडिय़ां रद्द की गईं तो कुछ परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार कुछ गाडिय़ों को पूर्ण रूप से निरस्त किया गया है। गाड़ी संख्या १26 25 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 23, 24 और 25 फरवरी को रवाना नहीं होगी। गाड़ी पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या १26 26 नई दिल्ली – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल,केरल एक्सप्रेस, 26 , 27 और 28 फरवरी को नई दिल्ली से नहीं चलेगी। यह पूरी तरह रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या १26 26 एर्नाकुलम जंक्शन हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, एर्नाकुलम जंक्शन से 23, 24 और 25 फरवरी को पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा। १26 26 हजरत निजामुद्दीन – एर्नाकुलम जंक्शन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस 26 , 27 और 28 फरवरी को रद्द करेगी। गाड़ी संख्या १2218 चंडीगढ़ – कोचुवेली केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेगी। यह गाड़ी चंडीगढ़ से रवाना नहीं होगी। गाड़ी संख्या १2217 कोचुवेली – चंडीगढ़ केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कोचुवेली से 29 फरवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या १26 59 कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस, कोच्चिवेली से 28 फरवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या १26 6 0 देहरादून देहरादून से रवाना होने वाली कोचूवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी
गाड़ी संख्या १26 25 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 28 फरवरी को रवाना होगी। इसे आगरा छावनी, मितावली, खुर्जा जंक्शन से गाजियाबाद से डायवर्ट किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 126 26 नई दिल्ली – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल केरल एक्सप्रेस, नई दिल्ली से २९ फरवरी और 1 मार्च 2020 को रवाना होगी। इसे गाजियाबाद, चिप्याना बुज़ुर्ग, खुर्जा जंक्शन, मितावली और आगरा कैंट के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
गाडिय़ां संशोधित समय से चलेंगी
गाड़ी 124३१ तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, 19.15 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होती है। इसे 27 फरवरी को दो घंटे विलंब से 21.15 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना किया जाएगा। गाड़ी संख्या १2431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, 19.15 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होती है यह 28 फरवरी को ३.३० घंटे विलंब से 22.45 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होगी। गाड़ी संख्या १2432 हजरत निजामुद्दीन – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस, 10.55 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी है इसे ४.१५ घंटे देरी से 1 मार्च को 15.10 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना किया जाएगा। गाड़ी संख्या 124८४ अमृतसर – कोचुवेली एक्सप्रेस, अमृतसर से 5.55 बजे रवाना होगी है इसे 1 मार्च को दो घंटे विलंब से अमृतसर से 7.55 बजे रवाना किया जाएगा।
इंजीनियरिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
मदुरै. तिरुनेलवेली में इंजीनियरिंग काम के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कई गाडिय़ों को रद्द किया गया है वहीं कई गाडिय़ों को परिवर्तित समय से चलाया जाएगा।
जनसंपर्क अधिकारी अनुसार गाड़ी संख्या २२६२७/२२६२८ तिरुचनापल्ली-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस १८ से २९ फरवरी (२४ फरवरी को छोड़कर) कोविल पट्टी -तिरुवनंतपुरम के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 16 191 ताम्बरम – नागरकोइल अन्त्योदय एक्सप्रेस १८ से २९ फरवरी तक डिंडीगुल और नागरकोइल के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16 192 ताम्बरम अन्त्योदय एक्सप्रेस नागरकोइल डिंडीगुल के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 56 76 9/56 770 पलक्काड़- तिरुचेन्दुुर – पलक्काड़ पैसेंजर 18 , 20, 21, 22, 25, 27, 28 और 29 फरवरी को सतूर और तिरुनेलवेली के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 56 76 9/56 ,770 पलक्काड़ – तिरुचेन्डुर – पलक् काड़ पैसेंजर 19 और २३ फरवरी को मदुरै और तिरुनेलवेली के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 56 770 तिरुचेन्डुर – पलक्काड़ पैसेंजर १९ व २३ फरवरी को 18 .45 बजे मदुरै से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 11022 तिरुनेलवेली – दादर त्रि-साप्ताहिक चालुक्य 20, 21, 27 और 28 फरवरी को तिरुनेलवेली से 15.00 बजे के स्थान पर 16 .00 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 56 76 7/56 76 8 तूतीकोरिन – तिरुचेन्दुर – तूतीकोरिन पैसेंजर ेतूतीकोरिन और तिरुनेलवेली के बीच १८ से २९ फरवरी को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 56 76 8 तिरुचेन्डुर-तूतीकोरिन पैसेंजर १७ फरवरी को तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.