कोयंबटूर

सभी समाजों ने किया रथयात्रा का स्वागत

श्री जैन संघ के तत्वावधान में भगवान महावीर के जन्मकल्याण के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह स्थानक भवन से प्रभात फेरी निकाली गई।

कोयंबटूरApr 18, 2019 / 09:25 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

सभी समाजों ने किया रथयात्रा का स्वागत

ऊटी. श्री जैन संघ के तत्वावधान में भगवान महावीर के जन्मकल्याण के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह स्थानक भवन से प्रभात फेरी निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रभात फेरी पुन: स्थान पहुंची।
यहां प्रार्थना और सामूहिक मांगलिक हुआ। सवा नौ बजे यहीं से भगवान महावीर की शोभायात्रा शुरु हुई। बड़ी संख्या में समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। रास्ते में भक्तों ने जगह -जगह अन्य समाजों के लोगों ने पूजा की व यात्रा का स्वागत किया।
पीस कमेटी के सदस्य कृष्णन , सचिव हाजी मोहम्मद अली, कोषाध्यक्ष गेनमल्ल ने भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीदिक ने तमिल में भगवान महावीर के बारे में लोगों को बताया।
दोपहर करीब १२ बजे शोभायात्रा वासुपूज्य मंदिर पहुंची।दोपहर बाद तीन बजे से साढ़े चार बजे तक स्थानक में सांस्कृ तिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न समाजों की ओर से पुष्पवर्षा कर भी रथ यात्रा मे शामिल लोगों का स्वागत किया।

Home / Coimbatore / सभी समाजों ने किया रथयात्रा का स्वागत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.