scriptधार्मिक यात्रा पर रवाना | religious journey starts | Patrika News

धार्मिक यात्रा पर रवाना

locationकोयंबटूरPublished: Feb 26, 2020 02:10:35 pm

Submitted by:

Dilip

सोनाणा खेतलाजी साइकिल यात्रा संघ द्वारा नवम साईकिल यात्रा मंगलवार को रवाना हुई। साइकिल यात्रा २४ मार्च को सोनाजी खेतलाणा पहुंचेगी।

धार्मिक यात्रा पर रवाना

धार्मिक यात्रा पर रवाना

कोयम्बत्तूर. सोनाणा खेतलाजी साइकिल यात्रा संघ द्वारा नवम साईकिल यात्रा मंगलवार को रवाना हुई।
साइकिल यात्रा 24 मार्च को सोनाजी खेतलाणा पहुंचेगी। साइकिल यात्रा रवानगी की पूर्व संध्या पर रामदेव मंदिर में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा २८ फरवरी को बंगलुरू व पूना व मुंबई होते हुए २४ मार्च को खेतलानाजी पहुंचेगी।
धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे
साइकिल यात्रा के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों से गुजरेंगी। इनमें वरन विनायक खपौली, पद्मावती माता कृष्णगिरी, गायत्री माता एम. के हब्बली, महाकाली माता पावागढ़,रणछोड़झाकोर, अंबा जी गुजरात, अर्बुदा माता आबूरोड,सच्चियाव माता जावाल, कालका माता पालड़ी, हींगलाज माता भागली, सेवाड़ी खेतलाजी, चामुंडा माता मुडारा व सोनाजी खेतलाजी पहुंच कर समाप्त होगी।
ऊटी. ऊटी में नगर पालिका बाजार में ठोस कचरा प्रबंधन के संबंध मे जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुंबई की एक निजी कंपनी की प्रतिनिधि कृतिका ने बाजार में बिखरे प्लास्टिक थैलियां व अन्य कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने की जानकारी दी। इस मौके पर पालिका के सैनेट्री इंस्पैक्टर नानशेखर व नादन आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो