scriptशहर के शिव मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान | Religious rituals performed in the city's Shiva temples | Patrika News

शहर के शिव मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

locationकोयंबटूरPublished: Feb 22, 2020 10:40:43 am

Submitted by:

brajesh tiwari

महाशिवरात्रि महोत्सव में झलकी श्रद्धा
 

महाशिवरात्रि महोत्सव में झलकी श्रद्धा

महाशिवरात्रि महोत्सव में झलकी श्रद्धा

कोयम्बत्तूर. महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को शहर व आसपास के शिवालयो में शिव आराधना का दौर रहा। पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह व शाम को विशेष आरती व पंचामृत स्नान सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों हुए। इसके लिए मंदिरों को सजाया संवारा गया था। शाम शिव आरती हुई। मंदिरों में देर रात तक भक्तों की आवाजाही रही। वैलिंगिरी स्थित प्राचीन शिवालय, पैरुर, कणुवाई आदि पुराने शिव मंदिरों में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओंं का तांता लगा हुआ था। मंदिर में हवन पूजन किए गए। शिव की विशेष आरती हुई। शहर के प्रमुख शिव मंदिर में विशेष सजावट की गई। भगवान का फूलों व ऋतुफल से शृंगार किया गया। शहर में आरएसपुरम, पू-मार्केट, एमटीपी रोड, आरजी स्ट्रीट, ओपनकारा स्ट्रीट, शुक्रवार पेट, एडियार स्ट्रीट आदि शिवालयों में पूजा अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चला। कई मंदिरों में संध्या आरती बाद जलाभिषेक किया गया। मेट्टूपालयम रोड स्थित एक मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर शिवआराधना करते पुजारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो