scriptकुण्ड में गिरे शावक को निकाल कर ही लिया दम | removing the cub that fell in the tank | Patrika News

कुण्ड में गिरे शावक को निकाल कर ही लिया दम

locationकोयंबटूरPublished: Apr 06, 2020 02:10:29 pm

Submitted by:

Dilip

. गर्मी के साथ ही जंगल में पानी का संकट वन्य जीवों पर भारी पडऩे लगा है। वन विभाग ने संकट को दूर करने के लिए जंगल में कई स्थानों पर पक्के कुण्डों में पानी भरवाया है।रविवार को एक हाथी शावक पानी पीते वक्त एक कुण्ड में जा गिरा। उसकी मां करीब दो घंटे की कोशिश के बाद शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुण्ड में गिरे शावक को निकाल कर ही लिया दम

कुण्ड में गिरे शावक को निकाल कर ही लिया दम

कोयम्बत्तूर. गर्मी के साथ ही जंगल में पानी का संकट वन्य जीवों पर भारी पडऩे लगा है। वन विभाग ने संकट को दूर करने के लिए जंगल में कई स्थानों पर पक्के कुण्डों में पानी भरवाया है। रविवार को एक हाथी शावक पानी पीते वक्त एक कुण्ड में जा गिरा। उसकी मां करीब दो घंटे की कोशिश के बाद शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वाकया मेट्टुपालयम इलाके का है। यहां हॉल ही में वन विभाग ने पानी के लिए पक्का कुण्ड बनवाया है। दोपहर में सात हाथियों का एक झुण्ड यहां पानी पीने के लिए पहुंचा था।इस दौरान उछल कूद मचा रहा शावक कुण्ड मेंं जा गिरा।वह निकलने की कोशिश करने लगा। उसकी मां भी कु ण्ड से बाहर निकालने के लिए संघर्ष करने लगी। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। थोड़े देर के इंतजार के बाद झुण्ड आगे बढ़ गाय , लेकिन शावक की मां और एक हाथी वहीं रहे। दोनों ने कुण्ड के बाहर से शावक को
निकालने के यत्न किए। शावक ने भी पुरजार कोशिश की पर नाकाम रहे। इस घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को मिल गई उन्होंने तत्काल अधिकारियों को खबर की। तय किया गया कि जेसीबी की सहायता से हाथी के शावक को बाहर निकाला जाए।
वन विभाग के कई कर्मचारी दूर से ही हथिनी को अपने शावक को बाहर निकालने के संघर्षको देख रहे थे। शावक बार-बार फिसल कर कुण्ड में गिर रहा था। लेकिन मां हार मानने को तैयार नहीं थी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हथिनी ने अपने शावक को सुरक्षित बाहर निकाल कर ही दम लिया।बाद में तीनों तेजी से जंगल में चले गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली।

ट्रेंडिंग वीडियो