scriptपैतृक गांव पहुंचाने की गुहार | Request to reach ancestral village | Patrika News
कोयंबटूर

पैतृक गांव पहुंचाने की गुहार

मदुरै में फंसे बिहार व पश्चिम बंगाल के 23 तीर्थयात्रियों ने उन्हेंं उनके पैतृक गांव पहुंचाने की गुहार की है। रामेश्वरम तीर्थयात्रा से लौटकर उन्हें मदुरै से बिहार जाना था, लेकिन ट्रेनें बंद हो जाने के कारण मदुरै में फंस गए। दल में शामिल यात्री धनंजय ने पत्रिका को बताया कि दल में कुल २३ लोग हैं जिनमें ११ महिलाएं व १ बच्चा है। इनमें अधिकांश बुजूर्ग हंैं।

कोयंबटूरMar 28, 2020 / 03:01 pm

Dilip

पैतृक गांव पहुंचाने की गुहार

पैतृक गांव पहुंचाने की गुहार

मदुरै. मदुरै में फंसे बिहार व पश्चिम बंगाल के 23 तीर्थयात्रियों ने उन्हेंं उनके पैतृक गांव पहुंचाने की गुहार की है। रामेश्वरम तीर्थयात्रा से लौटकर उन्हें मदुरै से बिहार जाना था, लेकिन ट्रेनें बंद हो जाने के कारण मदुरै में फंस गए। दल में शामिल यात्री धनंजय ने पत्रिका को बताया कि दल में कुल 23 लोग हैं जिनमें ११ महिलाएं व १ बच्चा है। इनमें अधिकांश बुजूर्ग हंैं। उन्होंने बताया कि वह 22 मार्च को मदुरै से चैन्नई होते हुए उन्हें अपने घर लौटना था, लेकिन देश में एक साथ लॉकडाउन की वजह से रेल, सड़क व हवाई यातायात बंद होने से वह मदुरै में फंस गए। वह फिलहाल न्यू राजा गेस्ट हॉउस में रुके हुए हैं। स्थानीय निवासी गौतम रावल ने उनके रहने खाने पीने की व्यवस्था की है। इन यात्रियों ने प्रशासन से प्रशासन उनके पैतृक गाँव पहुँचाने की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
धारा 144 का उल्लंघन कराने वालोंं पर कार्रवाई
मदुरै में 144 धारा का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जरुरतमंदों के लिए मदुरै पलंगनाथम नगर निगम हॉल में करीब १२० व्यक्तियों के सहयोग से रसोईघर मदुरै पब्लिक पार्क में किया गया है। आमजन के लिए कम कीमत पर फूड पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हंै। इस मौके पर नगर पुलिस आयुक्त डेविडसन देवसरिज्म, पुलिस अधीक्षक मणिवन्नन, मदुरै निगम आयुक्त एस. विशाखान, जिला राजस्व अधिकारी सेल्वराज, अतिरिक्त कलेक्टर (जिला ग्रामीण विकास एजेंसी) प्रियंका पंकजम, जिला कलेक्टर आदि मौजूद रहे। राजशेखरन सरकारी अस्पताल के मुख्य सरकारी एजेंट हैं। संगुमनी, एसोसिएट डायरेक्टर (हेल्थ सर्विसेज) शिवकुमार, डिप्टी डायरेक्टर (हेल्थ) प्रिया राज, सहायक निदेशक (पंचायत) सेल्वदुरई, (पंचायत) सेतुरमन आदि मौजूद रहे।

Home / Coimbatore / पैतृक गांव पहुंचाने की गुहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो