scriptकरियर बनाने में स्कूली शिक्षा महत्वपूर्ण | Schooling is important in making a career | Patrika News

करियर बनाने में स्कूली शिक्षा महत्वपूर्ण

locationकोयंबटूरPublished: Feb 16, 2020 12:27:00 pm

Submitted by:

Dilip

वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी. महिला कल्याण संगठन मैट्रिकुलेशन विद्यालय का ५९ वां वार्षिकोत्सव धूूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक वीआर लेनिन रहे।

करियर बनाने में स्कूली शिक्षा महत्वपूर्ण

करियर बनाने में स्कूली शिक्षा महत्वपूर्ण

मदुरै.महिला कल्याण संगठन मैट्रिकुलेशन विद्यालय का ५९ वां वार्षिकोत्सव धूूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक वीआर लेनिन रहे। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर के लिए स्कूली शिक्ष महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा अपनाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका अनुसरण करें। उन्होंने बच्चे के सर्वांगीण विकास की पहचान करने में माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने शैक्षणिक और खेल विषयों में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व प्रधानाचार्य शाहनवाज बानो ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ा। स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्य्रक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक ने अनिता लेनिन का स्वागत किया। समारोह में ललित कुमार मनसुखानी, ओपी शाह, मंजुला मनसुखानी, प्रतिभा शाह, रैम्या सुगिन्द, गौरी गिरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सुंदरकांड का पाठ आज
तिरुपुर.मां दुर्गा भक्त मंडल के तत्वाधान में विनायकपुरम रायपुरम स्थित रोटेरी स्कूल के सामने रविवार शाम पांच बजे सुंदर कांड का पाठ होगा।
ईरोड. सुन्दरकाण्ड भक्त मन्डल इरोड के तत्वावधान में संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ गोदावरी एपार्टमेन्ट इदिंरा नगर में रविवार शाम 5 बजे से शुरू होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो