script

कोथगिरि में सात रिजॉर्ट सील

locationकोयंबटूरPublished: Oct 11, 2019 02:41:31 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

नियमों के विपरीत जंगल से सटी जमीन पर बनाए

कोथगिरि में सात रिजॉर्ट सील

कोथगिरि में सात रिजॉर्ट सील

कोयम्बत्तूर. नीलगिरि जिले में संरक्षित वन क्षेत्र से सटे सात रिजार्ट जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिए गए। प्रबंधकों से मांगे गए कागजातों की जांच से पता लगा कि उन्होंने हर कदम पर नियमों की अवहेलना की है। जिला कलेक्टर इनोसेंट दिव्या के आदेश पर कोथगिरि में नगर पालिका के अधिकारियों की टीम ने सुबह से शाम तक जंगल से सटे रिजार्ट की जांच की। यहां सात रिसॉर्ट कानून का उल्लंघन करते पाए गए उन्हें हाथों हाथ सील कर दिया गया। ये वन्य जीवों के आने जाने के रास्तों से सटे हुए थे। नगर निगम की कार्रवाई की आम लोगों ने सराहना की। साथ ही सवाल खड़े किए कि जब अवैध रूप से रिजॉर्ट का निर्माण हो रहा था। तभी इन्हें क्यों नहीं रोका गया। ये सब मिली भगत से ही हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की वजह से अब भले ही इनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है पर इसके लिए जो जिम्मेदार अधिकारी है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि हाथियों के परम्परागत गलियारों पर कब्जों के कारण ये आबादी में आ जाते हैं। हाथी हर साल अपने शावकों को जंगल के परम्परागत रास्तों से परिचित कराने के लिए निकलते हैं पर साल दर साल इन रास्तों पर अवैध कब्जों की वजह से वे भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे में वे हमलावर हो उठते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो