script

सास की हत्या के आरोप में बहू समेत सात को उम्रकैद

locationकोयंबटूरPublished: Aug 08, 2019 01:33:57 pm

एक स्थानीय महिला अदालत spcial court for women ने 67 वर्षीय वृद्धा old की हत्या के छह साल पुराने मामले में महिला की बहू समेत सात लोगों को उम्रकैद lifer term की सजा सुनाई।

High Court Order

प्रतीकात्मक फोटो

कोयम्बत्तूर. एक स्थानीय महिला अदालत ने 67 वर्षीय वृद्धा की हत्या के छह साल पुराने मामले में महिला की बहू समेत सात लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओंडीपुद्दूर इलाके की रहने वाली रंगनायकी की हत्या दिसम्बर 2013 में घर में ही गला रेत कर दी गईथी। मामले की जांच के दौरान इसके पीछे वृद्धा की बहू परमप्रिया की संलिप्पता सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद कारण था।
वारदात को अंजाम देने के लिए वृद्धा की बहू ने सात लोगों की मदद ली थी। Coimbatore पुलिस ने पैसे लेकर अपराध में महिला का साथ देने वाले सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। महिला अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को सुनाए गए फैसले में वृद्धा की बहूत सहित सात आरोपियों को दोषी करार दिया जबकि एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने वृद्धा की बहू समेत छह अभियुक्तों को तीन-तीन उम्रकैद की सजा सुनाई जबकि एक आरोपी को सिर्फ एक उम्रकैद की सजा सुनाई। अभियुक्तों की सजाएं एक साथ चलेंगी।

स्टोव फटने से घायल
ईरोड. मुत्तपालयम इलाके में गैस स्टोव फटने से एक महिला घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक अन्ना नगर में रहने वाली विजय लक्ष्मी (48 ) मंगलवार रात खाना पकाने के लिए रसोई में गई थी। स्टोव जलाने के तुरंत बाद वह फट गया।
हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे तुंरत ईरोड सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 60 फीसदी जल चुकी महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो