scriptगायत्री आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव मनाया | Shivaratri Festival celebrated in Gayatri Ashram | Patrika News

गायत्री आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव मनाया

locationकोयंबटूरPublished: Feb 23, 2020 04:28:39 pm

Submitted by:

Dilip

गायत्री आश्रम तिरुपुर में महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में महामृत्युंजय महामन्त्र का जाप किया गया। इसके बाद शिव ध्यान व नाद योग ध्यान किया।

गायत्री आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव मनाया

गायत्री आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव मनाया

तिरुपुर. गायत्री आश्रम तिरुपुर में महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में महामृत्युंजय महामन्त्र का जाप किया गया। इसके बाद शिव ध्यान व नाद योग ध्यान किया। अंत में गौ-माता पूजन के साथ महारुद्राभिषेक हुआ। आश्रम के संरक्षक मोहनलाल व्यास एवं शंकरलाल पटेल ने कार्यक्रम का संयोजन किया। आश्रम व्यवस्थापक ऋषभ नारायण एवं सुप्रिया ने संभाली। शान्तिकुंज हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मुख्य लाइब्रेरियन कल्पना गायकवाड ने ध्यान क्रियाएं करवाईं। कार्यक्रम में मदन जोशी नवीन जोशी शिवशंकरन अन्ना मुत्थुसामी वेलुसामी सतीश अन्ना, रजत अन्ना, उथुकुली वेदांता एकेडमी की प्रिंसीपल उमा संतोष मिश्रा का सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी रात्रि भगवान की आराधना व ध्यान यज्ञ किया। प्रात:कालीन आरती संग महोत्सव का संपन्न हुआ।
सुंदरकांड का पाठ आज
तिरुपुर. मां दुर्गा भक्त मन्डल द्वारा तिरुपुर अपाची नगर स्थित एक्सपोर्ट एसोसिएशन के पास रविवार शाम पांच बजे से सुन्दरकाडं पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुन्दरकाडं पाठ के बाद प्रसाद वितरण होगा।
सुंदरकांड का पाठ
ईरोड. मां दुर्गा भक्त मंडल इरोड द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ माधवकृष्णा स्ट्रीट ( मिलन हास्पिटल के पास) रविवार शाम पांच बजे 5 बजे शुरू होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो