scriptवर्षीदान की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा | Shraddha paid tribute to Varshidan's procession | Patrika News

वर्षीदान की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा

locationकोयंबटूरPublished: Feb 26, 2020 02:28:56 pm

Submitted by:

Dilip

मुमुक्षु नेहल की दीक्षा. दीक्षार्थी कुमारी नेहल रांका को दीक्षा ग्रहण का तीन दिवसीय समारोह का समापन बुधवार को होगा। सुबह8.15 बजे दीक्षार्थी का मंडप प्रवेश के बाद दीक्षा विधि शुरू होगी। १२ बजे भक्ति कार्यक्रम होगा।

वर्षीदान की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा

वर्षीदान की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा

कोयम्बत्तूर.दीक्षार्थी कुमारी नेहल रांका को दीक्षा ग्रहण का तीन दिवसीय समारोह का समापन बुधवार को होगा। सुबह 8.15 बजे दीक्षार्थी का मंडप प्रवेश के बाद दीक्षा विधि शुरू होगी। 12 बजे भक्ति कार्यक्रम होगा।
इससे पूर्व मंगलवार को वर्षीदान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जैन संतों विमल सागर सूरीश्वर व वर्धमान सागर सूरीश्वर का सानिध्य रहा। बैंडबाजों व भगवान महावीर के संदेशों के नारों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालू खासे उत्साहित नजर आए।
नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली शोभायात्रा
वर्षीदान की शोभायात्रा मंगलवार सुबह 8.30 बजे वर्धमान ग्रैंड अपार्टमेंट, (अर्चना थियेटर के पीछे) से रवाना होकर बॉयज स्कूल, मैदान आरएसपुरम पहुंची। यहां 9.30 बजे संतों के प्रवचन व संयम के उपकरण की बोलियां (चढ़ावे) का विधान किए गएा। 11 बजे वर्षीदान, 12 बजे भक्ति कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे सामूहिक झांकी सजााई गई। शाम 4.30 बजे परिवार संग अंतिम भोजन कार्यक्रम हुआ। अंत में संयम अभिवंदना सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम संयम के नाम की प्रस्तुति दी गई।. आज दीक्षा दी जाएगी
मुमुक्षु नेहल को सुबह 8.15 बजे मंडप प्रवेश कराया जाएगा। इसके बाद दीक्षा विधि शुरू होगी। कार्यक्रम संयोजन में लीलावती बेन धनराज (रांका परिवार)(बाली/मुंबई) और बेबीबेन नेमीचंद सेमलानी परिवार (सादड़ी/ मुंबई) का सहयोग रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो