बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट कोयम्बत्तूर. शहर में बुधवार शाम को हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशगवार हो गया। शहर में पिछले २४ घंटे में दूसरी बार हल्की व मध्यम बारिश हुई है। इससे पूर्व मंगलवार तड़के चार बजे बाद भी शहर के कई इलाकों में हल्की व मध्यम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद से बादल नजर आने लगे। शाम होते होते तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई। हल्की व मध्यम बूंदाबांदी का दौर पांच से दस मिनट चला। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।