script

ऊटी के लिए विशेष ट्रेन का संचालन शुरु

locationकोयंबटूरPublished: Oct 06, 2019 01:09:54 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

नीलगिरि में दूसरे पर्यटन सीजन को देखते हुए शनिवार से ऊटी के लिए विशेष ट्र्ेन का संचालन शुरु किया गया। यह सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को चलेगी। इसका किराया भी अधिक होगा।

ऊटी के लिए विशेष ट्रेन का संचालन शुरु

ऊटी के लिए विशेष ट्रेन का संचालन शुरु

कोयम्बत्तूर. नीलगिरि में दूसरे पर्यटन सीजन को देखते हुए शनिवार से ऊटी के लिए विशेष ट्र्ेन का संचालन शुरु किया गया। यह सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को चलेगी। इसका किराया भी अधिक होगा।
इसका संचालन २९ दिसम्बर तक किया जाएगा।ट्र्ेन मेट्टूपालयम से सुबह 9.10 बजे रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि ऊटी के लिए नियमित रूप से एक ही ट्रेन चलती है। जो मेट्टूपालयम में सुबह सवा सात बजे रवाना होती है।
इसमें महज १५० यात्री ही बैठ सकते हैं। सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र ये ट्रॉय ट्रेन घने जंगलों, झरनों , चाय के बागानों के बीच पहाड़ों से होते हुए ऊटी पहुंचती है।
कभी कभार हाथी और अन्य वन्य जीवों भी ट्र्ेन से नजर आते हैं।मेट्टूपालयम से ऊटी के बीच का ट्रेक विश्व विरासत में शुमार है।
मारूति का नया मॉडल लॉच

कोयम्बत्तूर में आदि मारूति शो रुम में मारुति के नया मॉडल एसप्रेसो बिक्री के लिए जारी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के मैनेजिंग पार्टनर आर राजा रविचंद्रन थे। इस अवसर पर आदि मारुति के जनरल मैनेजर (सेल्स) के. चित्रांशु, प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवासन,महाप्रबंधक जी.एस.पद्मनाभन सहित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एरिया मैनेजर अरविन्द रत्नाकरन व क्षेत्रीय मैनेजर शंकर मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो