script

गैस सिलैंडर की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली

locationकोयंबटूरPublished: Feb 19, 2020 01:55:51 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

गैस के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध जताते हुए शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलैंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली।

Cooking Gas Cylinder Price in rajasthan today

gas cylinder

कोयम्बत्तूर. गैस के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध जताते हुए शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलैंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष मयूरा जयकुमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में गैस के दाम में बढ़ोतरी के कारण सामान्य नागरिक के घरों में होने वाले स्थिति को दर्शाते हुए ताबूत के ऊपर गैस सिलिंडर को लेटाकर उसकी शव यात्रा निकाली गई। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य में गैस सिलिंडर का दाम 400 रुपए था। पेट्रोलियम हो या फिर गैस सिलिंडर, केंद्र सरकार इन आवश्यक ची•ाों के दाम पर नियंत्रण पाने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि सरकार के नाकामयाबी का असर आम आदमी के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। घरों में होने वाले स्थिति को दर्शाते हुए ताबूत के ऊपर गैस सिलिंडर को लेटाकर उसकी शव यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की ।

ट्रेंडिंग वीडियो