scriptदुष्कर्म का मुख्य आरोपी एक दिन के रिमांड पर | The main accused of the rape is on one day remand | Patrika News

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी एक दिन के रिमांड पर

locationकोयंबटूरPublished: Dec 10, 2019 01:40:49 pm

Submitted by:

Rahul sharma

नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में मुख्य आरोपी को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुख्य आरोपी मणिकंदन (30) ने दो दिसम्बर को महिला अदालत में समर्पण किया था।

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी एक दिन के रिमांड पर

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी एक दिन के रिमांड पर

कोयम्बत्तूर. नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में मुख्य आरोपी को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुख्य आरोपी मणिकंदन (30) ने दो दिसम्बर को महिला अदालत में समर्पण किया था। उसे १७ दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। नौ दिसम्बर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की थी। न्यायाधीश राधिका ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि २६ नवम्बर की रात नौ बजे श्रीनायकनपालयम में एक गार्डन में ११वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से छह युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के अगले दिन आरोपी एस. नारायणस्वामी, एस कार्तिकेयन, आर प्रकाश व टी. राहुल को गिरफ्तार कर लिया था।
करंट लगने से युवक की मौत
कोयम्बत्तूर. निर्माण स्थल में काम के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मुनियसामी वेलूर निवासी था। यहां के निर्माण स्थल में वह दिहाड़ी म•ादूर के तौर पर कार्यरत था। घटना के दिन वह दीवार बनाने के काम में व्यस्थ था। उस वक्त उसे बिजली का तगड़ा झटका लगा जिससे वह दूर जा गिरा। उसे तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिंगनल्लूर पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो