scriptईशा में तीन दिनी वार्षिक कार्यक्रम 18 फरवरी से | Three day annual program in Isha from 18 February | Patrika News

ईशा में तीन दिनी वार्षिक कार्यक्रम 18 फरवरी से

locationकोयंबटूरPublished: Feb 17, 2020 12:25:01 pm

Submitted by:

Dilip

ईशा योग केंद्र में तीन दिवसी वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। यह तीन दिवसीय यक्ष फेस्टीवल 18 फरवरी से शुरू होकर महाशिवरात्रि पर समाप्त होगा।

ईशा में तीन दिनी वार्षिक कार्यक्रम 18 फरवरी से

ईशा में तीन दिनी वार्षिक कार्यक्रम 18 फरवरी से

कोयंबटूर. ईशा योग केंद्र में तीन दिवसी वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।
यह तीन दिवसीय यक्ष फेस्टीवल 18 फरवरी से शुरू होकर महाशिवरात्रि पर समाप्त होगा। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और संस्कृति के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत भर से आए प्रमुख कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक कला रामनाथ द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। हैदराबादी भाइयों द्वारा 19 फरवरी को अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रशासनिक स्तर परभी प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशेष यातायात इंतजाम किए जाएंगे। इसमें स्थानीय परिवहन व निजी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि जाम जैसे हालात नहीं बने।
श्रद्धालुओं का देश के अन्य राज्यों सहित विदेश से भी प्रवासी भारतीय यहां पहुंचते हैं। ऐसे में आवास, भोजन, चिकित्सा सहित अन्य जरुरी सेवाओं उपलब्ध कराई जाती हैं। विशिष्टजन के आगमन पर अन्य अतिरिक्त इंतजाम भी प्रशासन को करने होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो